पिछले 24 घंटें में 22 हजार 430 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या 74 लाख 87 हजार के पार

By - Bhaskar Hindi |30 Sept 2021 7:07 AM IST
रूस कोविड-19 पिछले 24 घंटें में 22 हजार 430 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों की संख्या 74 लाख 87 हजार के पार
हाईलाइट
- 66 लाख 53 हजार से ज्यादा लोग हुए रिकवर
डिजिटल डेस्क, मॉस्को। रूस के आधिकारिक प्रतिक्रिया केंद्र ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में 22,430 नए कोरोनो वायरस के मामले दर्ज किए हैं, जिससे देश भर में कुल मामले 7,487,138 हो गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी मौत का आंकड़ा 857 से बढ़कर 206,388 हो गया। ठीक होने वालों की संख्या 18,456 से बढ़कर 6,653,941 हो गई। इस बीच, मॉस्को ने 3,004 नए मामले दर्ज किए, जिससे कुल 1,629,922 मामले सामने आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 42 मिलियन से अधिक लोगों को पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है।
(आईएएनएस)
Created On :   30 Sept 2021 12:31 PM IST
Next Story