2022 चीनी सामुद्रिक दिवस घोषणापत्र जारी

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। 11 जुलाई को 18वां चीनी सामुद्रिक दिवस है और चीन में विश्व सामुद्रिक दिवस का कार्यान्वयन दिवस भी है। 2022 चीनी सामुद्रिक दिवस घोषणापत्र आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। इस वर्ष चीनी सामुद्रिक दिवस का विषय है- हरित, कम-कार्बन और स्मार्ट समुद्री यात्री की नई प्रवृत्ति का नेतृत्व करना। 11 जुलाई की सुबह, चीनी सामुद्रिक दिवस गतिविधि सप्ताह आधिकारिक तौर पर खुला। चीनी सामुद्रिक दिवस गतिविधि की आयोजन कार्य समिति ने 2022 चीनी सामुद्रिक दिवस घोषणा-पत्र जारी किया। चीन के विभिन्न स्थानों ने विभिन्न रूपों की सामुद्रिक दिवस गतिविधियां आयोजित कीं।
चीन एक बड़ा समुद्री देश है और समुद्री संपर्क का उच्चतम स्तर और दुनिया में माल की सबसे बड़ी व्यापार मात्रा वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। चीन ने विश्व स्तरीय बंदरगाह समूह बनाया और समुद्री परिवहन चीन का लगभग 95 प्रतिशत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार कार्गो परिवहन करता है। समुद्री परिवहन बेड़े का पैमाना, नाविक दल की गुणवत्ता, समुद्री मत्स्य उत्पादन, जहाजों और समुद्री इंजीनियरिंग उपकरणों के निर्माण का पैमाना दुनिया में शीर्ष पर हैं, जो दुनिया के आर्थिक विकास बढ़ाने और मानव साझे भाग्य समुदाय के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
नए युग में सामुद्रिक भावना को बढ़ाने का प्रस्ताव भी इसी दिन जारी किया गया, जिसमें व्यापक नाविकों से नए युग में देशभक्ति, समर्पण, नवाचार और मुश्किलों से नहीं डरने और सच्चाई की व्यावहारिकता की तलाश करने, एक-दूसरे की मदद करने, सहनशीलता और सहयोग करने की सामुद्रिक भावना का विकास करने का आह्वान किया गया।
(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
(आईएएनएस)
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Created On :   11 July 2022 9:00 PM IST