द्विपक्षीय बैठक: जापानी पीएम और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक संपन्न

- जापान ने इंडोनेशिया को मदद का किया वादा
- इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने किया पीएम इशिबा का स्वागत
- द्विपक्षीय बैठक से पहले दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज शनिवार को जापान और इंडोनेशिया द्विपक्षीय बैठक हुई। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बीच मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के बाद जिम्मेदारी लेते हुए जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा कुआलालंपुर से जकार्ता पहुंचे। इससे पहले जापानी पीएम इशिबा की मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम से मुलाकात हुई। शनिवार को जापान और इंडोनेशिया ने आर्थिक और रक्षा संबंधों को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो जकार्ता के ठीक बाहर बोगोर राष्ट्रपति भवन में जापानी पीएम इशिबा का स्वागत किया। दोनों नेताओं - दोनों पूर्व रक्षा मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक से पहले दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए।
पीएम इशिबा ने रक्षा, खाद्य सुरक्षा का इंडोनेशिया के लक्ष्य का समर्थन किया। दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर्थिक सहयोग और विकास संगठन का सदस्य बनने में मदद का वादा किया। सुबियांटो ने कहा इंडोनेशिया सभी देशों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने की इच्छा रखता है, ताकि प्रमुख देशों के बीच तनाव को कम र सके। समुद्री सुरक्षा के बारे में दोनों देशों के रक्षा अधिकारियों के बीच बातचीत। जिसमें रक्षा उपकरण प्रौद्योगिकी सहयोग में भागीदारी भी शामिल है।
मलेशिया और जापान दोनों देशों का उद्देश्य दक्षिण चीन सागर में चीनी की आक्रामकता का मुकाबला करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है। अमेरिका में ट्रंप के कमान संभालते हुए दक्षिण चीन सांगर में अमेरिका की मौजूदगी कम हो सकती है।
Created On :   11 Jan 2025 5:10 PM IST