अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024: केवल 36 घंटो में कमला हैरिस ने जुटाया डेमोक्रेट्स नेताओं का समर्थन, ट्रंप को हराने की भी खाई कसम

केवल 36 घंटो में कमला हैरिस ने जुटाया डेमोक्रेट्स नेताओं का समर्थन, ट्रंप को हराने की भी खाई कसम
  • डोनाल्ड ट्रंप को टक्कर देंगी कमला हैरिस
  • रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप लगा रहे हैं चुनाव में जोर
  • कमला हैरिस ने ट्रंप को हराने की भी खाई कसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में कुछ ही महीने बाद राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। जो बाइडेन ने दो दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने कहा कि वह अपना नाम राष्ट्रपति पद से वापस ले रहे हैं और अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। जिसके बाद बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस का नाम राष्ट्रपति पद के लिए आगे बढ़ाया।

इसके बाद राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए कमला हैरिस के आगे एक बड़ी चुनौती पार्टी नेताओं से समर्थन हासिल करने को लेकर थी। लेकिन, कमला हैरिस ने केवल 36 घंटे के भीतर डेमोक्रेटिक सांसदों का समर्थन हासिल कर लिया है। बता दें कि, हिलरी क्लिंटन, बराक ओबामा समेत कई सांसदों ने कमला हैरिस को राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए समर्थन दिया है। हालांकि, उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती ट्रंप हैं। जो इस बार के चुनाव में डेमोक्रेट्स नेताओं को चुनौती दे रहे हैं।

36 घंटो में हासिल किया समर्थन

केवल 36 घंटे में पार्टी का समर्थन हासिल करने बाद कमला हैरिस डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए आधिकारिक उम्मीदवार बन गई हैं। हैरिस को उन नेताओं ने समर्थन दिया है, जो पहले उनके नाम से नाखुश थे। अमेरिका में ताजा सर्वे किया गया है। जिसमें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने बाइडेन के मुकाबले कमला हैरिस से ज्यादा बेहतर उम्मीदवार हैं। इधर, पार्टी की ओर से समर्थन मिलने के बाद कमला हैरिस ने एक बयान में बोला कि वह ट्रंप को हराकर ही दम लेंगी।

कमला हैरिस ने दिया बयान

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने मंगलवार को कहा - जब मैने राष्ट्रपति पद के लिए अपना अभियान शुरू किया, तब मैने कहा था कि मै सबसे पहले नामांकन के लिए पार्टी का समर्थन हासिल करूंगी। आज रात मुझे पार्टी का व्यापक समर्थन हासिल करने पर गर्व हुआ। मैं जल्द ही औपचारिक रूप से नामांकन स्वीकार करने के लिए उत्सुक हूं।

स्वास्थ्य समस्या की वजह से चुनाव नहीं लड़ेंगे बाइडेन

81 वर्षीय बाइडेन की चुनाव न लड़ने का कारण उनकी स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और पार्टी सांसदों के बढ़ते दबाव को बताया गया है। वो पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। हालांकि, व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी है कि बाइडेन अब कोरोना की चपेट से बाहर हैं। लेकिन, पिछले पांच दिन से एक बार फिर बाइडेन अचानक गायब हो गए हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बिगड़ते स्वास्थ्य के चलते हुए वह गायब हो गए हैं। साथ ही, कई तरह की और अफवाहें चल रही हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि वो अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी सेहत बेहद ही गंभीर है।

Created On :   23 July 2024 5:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story