एलन मस्क का बड़ा आदेश: अमेरिका के सरकारी कर्मचारियों की फिर बढ़ी मुश्किलें! डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार के इस आदेश से जा सकती है कई नौकरियां

- एनल मस्का ने जारी किया बड़ा आदेश
- सरकारी कर्मचारियों से मांगा काम का लेखा जोखा
- किया एक्स पोस्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट इफिशिएंसी (DOGE) का नेतृत्व कर रहे एलन मस्क ने बड़ा आदेश जारी किया है। यह आदेश अमेरीकी संघीय कर्मचारियों को लेकर दिया गया है। ट्रंप के सलाहकार मस्क ने कहा कि अमेरिकी संघीय कर्मचारियों को अपने कार्य सप्ताह का विस्तृत लेखा जोखा दिखाना होगा। यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनको नौकरी से छुट्टी दी जा सकती है।
'की जाएगी इस्तीफे की मांग'
एलन मस्क ने सोशल मडीया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि कर्मचारियों को एक ईमेल प्राप्त होगा। जिसमें उनसे उनके काम के बारे में पूछा जाएगा। जैसे उन्होंने बीते हफ्ते क्या किया? अगर अमेरिकी संघीय कर्मचारी इसका जवाब देने में असफ होते हैं तो उनसे इस्तीफे की मांग की जाएगी।
सैन्य जनरल की छुट्टी
डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (21 फरवरी) को अमेरिकी सेना के शीर्ष सैन्य जनरल (Top Military General Of US Army) को बर्खास्त कर दिया। ट्रंप के इस फैसले से ज्वाइंट चीफ्स चेयरमैन जनरल चार्ल्स क्यू. ब्राउन जूनिय को सेवा से निकाल दिया। जनरल सी.क्यू. ब्राउन के अवाला प्रेसिडेंट ट्रंप ने अमेरिकी मिलिट्री सर्विस को लीड करने वाली प्रथम महिला और अमेरिकी नौसेना की चीफ एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी को भी निकाल दिया था। इसी के साथ ट्रंप ने एयर फोर्स के वायस चीफ ऑफ स्टाफ जनरल जिम स्लीफ को भी सेवा से निकाला।
9500 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री से सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 हजार 500 से भी ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। प्रेसिडेंट ने इसके पीछे की वजह केंद्र सरकार पर बढ़ता कर्जा बताई। सरकारी खर्चों को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में अमेरिका में और भी सरकारी कर्मचारियों की छंटनी हो सकती है। आपको बता दें कि, सरकारी कर्मचारियों को काम से निकालने की सलाह 'डिपार्टमेंट ऑफ गवर्मेंट इफिशिएंसी' ने दी। ट्रंप ने 'स्पेसएक्स' के मालिक एलन मस्क को इस डिपार्टमेंट का चीफ बनाया है।
Created On :   23 Feb 2025 8:53 AM IST