अमेरिका के राष्ट्रपति का बड़ा फैसला: प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने लिए बड़ा एक्शन, 2 टॉप मिलिट्री जनरल सेवा से बर्खास्त

- सोशल मीडिया पर दी जानकारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने शुक्रवार (21 फरवरी) को अमेरिकी सेना के शीर्ष सैन्य जनरल (Top Military General Of US Army) को बर्खास्त कर दिया है। ट्रंप के इस फैसले से ज्वाइंट चीफ्स चेयरमैन जनरल चार्ल्स क्यू. ब्राउन जूनिय को सेवा से निकाल दिया है। ब्राउन का काम अब एयर फोर्स के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनर डैन कैन को सौंपा गया है। आपको बता दें कि, अमेरिका में यह पहली बार हुआ है कि सेना के शीर्ष अधिकारियों को इस प्रकार काम से निकाला हो।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
ट्रंप ने अधिकारियों को बर्खास्त करने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि मैं जनरल चार्ल्स क्यू. ब्राउन को हमारे देश के लिए उनकी 40 से ज्यादा वर्षों की सेवा के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। वे ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष पद पर रहे। वे एक अच्छे और सज्जन व्यक्ति है। मैं उनके और उनके परिवार के लिए एक उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
अधिकारियों को बर्खास्त करने के पीछे की वजह?
आपको बता दें कि, अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप डायवर्सिटी, इक्विटी और इंक्लुजन (डीईआई) इनिशिएटिव के चलते बहाल हुए सभी अफसरों को सेवा से निकाल रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने दूसरे कार्यकाल के प्रारंभ होते ही सरकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी थी। इस दौरान कई लोगों को काम से निकाला गया था।
और किन लोगों को किया बर्खास्त?
जनरल सी.क्यू. ब्राउन के अवाला प्रेसिडेंट ट्रंप ने अमेरिकी मिलिट्री सर्विस को लीड करने वाली प्रथम महिला और अमेरिकी नौसेना की चीफ एडमिरल लिसा फ्रैंचेटी को भी निकाल दिया था। इसी के साथ ट्रंप ने एयर फोर्स के वायस चीफ ऑफ स्टाफ जनरल जिम स्लीफ को भी सेवा से निकाला है।
Created On :   22 Feb 2025 10:18 AM IST