तापमान में गिरावट: चीन में शीत लहर, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया ब्लू अलर्ट

चीन में शीत लहर, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया ब्लू अलर्ट
  • दक्षिण चीन सागर के कुछ हिस्सों में तूफानी हवाएं चलने का अनुमान
  • दक्षिणी रीजन के अधिकतर इलाकों में तापमान में 4 -6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
  • उत्तरी क्षेत्र के अधिकतर रीजन में तापमान में 6-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन में शीत लहर चलने लगी है, इसके लिए वहां मौसम विभाग ने ब्लू अलर्ट जारी किया है। शीतलगर की वजह से अगले कुछ दिनों में चीन के अधिकतर इलाकों में तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे देश में शीत लहर चलने का अनुमान है जबकि हेनान, अनहुई, जियांग्सू और शेडोंग सहित कई प्रांतों के हिस्से में शामिल और हुआंगहुआई क्षेत्र के उत्तरी क्षेत्र के अधिकतर रीजन में तापमान में 6-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

दक्षिणी रीजन के अधिकतर इलाकों में तापमान में 4 -6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने और कुछ क्षेत्रों में 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में गिरावट होने का अनुमान है। यूनीवार्ता से मिली जानकारी के मुताबिक जिज़ांग स्वायत्त क्षेत्र, किंघई प्रांत, इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र और उत्तरी क्षेत्र के कुछ क्षेत्रों के साथ-साथ बोहाई सागर, पूर्वी सागर, ताइवान जलडमरूमध्य, बाशी चैनल और दक्षिण चीन सागर के कुछ हिस्सों में बुधवार से गुरुवार तक तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है।

Created On :   5 Feb 2025 7:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story