टकराव के बाद हिंसा: बांग्लादेश के वायु सेना बेस पर हमला, एक की मौत, कई घायल, भूमि विवाद बना हिंसक झड़प का कारण

बांग्लादेश के वायु सेना बेस पर हमला, एक की मौत, कई घायल, भूमि विवाद बना हिंसक झड़प का कारण
  • बांग्लादेश के वायु सेना बेस पर हमला
  • एक की मौत और कई घायल
  • भूमि विवाद बना हिंसक झड़प का कारण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश के वायु सेना बेस पर हमला हुआ है। जिसके चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। जिनका इलाज जारी है। कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमले को अंजाम दिया है। वायु सेना अब स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं। हमलावरों की पहचान की जा रही है। हमले के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है।

हमला कॉक्स बाजार नगर पालिका में आने वाले समिति पारा में हुआ है। इस हमले के चलते अब सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक, हमले के पीछे समिति पारा के कुछ अपराधियों का हाथ बताया जा रहा है। हमले की शुरुआत के पीछे का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। जिसके चलते वायु सेना के लोग और स्थानीय निवासियों के बीच टकराव हुआ।

जानें पूरा मामला

सूत्रों के अनुसार, यह टकराव हिंसक था। पहले स्थानीय लोगों ने पथराव किया। जिसके चलते दोनों पक्षों को चोटें आईं। टकराव के दौरान शिहाब कबीर नाम के एक शख्त को गोली लगी। जिसके बाद उसे कॉक्स बाजार जिला सदर अस्पताल जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

कॉक्स बाजार के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद सलाहुद्दीन ने मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस घटना की जांच की जाएगी ताकि टकराव का कारण स्पष्ट हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्थिति को नियंत्रण करने के सारे प्रयास किए जा रहे हैं।

Created On :   24 Feb 2025 9:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story