इलेक्शन और चैलेंज: ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव की तारीखों का ऐलान, तीन मई को होंगे चुनाव

- विपक्षी गठबंधन को जीत की उम्मीद
- वैश्विक चुनौतियों का सामना ऑस्ट्रेलियाई तरीके से करने का विकल्प चुना-अल्बानीज
- तीन साल के कार्यकाल के लिए वो दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरेंगे अल्बानीज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में आम चुनाव की तारीख आ गई है। यहां चुनाव तीन मई को होंगे। चुनाव में पीएम एंथनी अल्बानीज सरकार के सामने बढ़ती महंगाई और आवास की कमी प्रमुख चुनौती होगी, तीन साल के कार्यकाल के लिए वो दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरेंगे। आपको बता दें चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले पीएम एंथनी अल्बानीज ने गर्वनर जनरल सैम मोस्टिन से मुलाकात कर चर्चा की। इस चर्चा के बाद संसद भवन में तारीख की घोषणा हुई।
चुनावी तारीखों ऐलान के दौरान भाषण देते हुए अल्बानीज ने कहा ऑस्ट्रेलिया पर दुनिया ने बहुत कुछ फेंका है। चुनौतियां का सामना करते हुए हम जवाब देंगे। अल्बानीज ने कहा हमारी सरकार ने वैश्विक चुनौतियों का सामना ऑस्ट्रेलियाई तरीके से करने का विकल्प चुना है।
भविष्य को ध्यान में रखते हुए आम लोगों की सहायता करना सरकार का काम रहेगा। विपक्षी दल को भी जीतने की उम्मीद है। अल्बानीज ने पांच साल में 1.2 मिलियन घर बनाकर आवास की कमी को कम करने का वादा किया था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर सकें। ऑस्ट्रेलिया के आम चुनाव में कई मुद्दे अहम होंगे। जिनमें आवास, ब्याज बढ़ोतरी, जीवन यापन से जुड़े मुद्दे शामिल होगे।
चुनाव में ऑस्ट्रेलियाई लोगों को नए घर खरीदने के लिए डाउन पेमेंट पर भारी बचत की बात जोर शोर से की जा रही है। 2050 तक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को शून्य तक कम करने का भी वादा किया जा रहा है।
Created On :   28 March 2025 9:36 AM IST