अप्रवासी: अमेरिकी सेना का एक विमान भारतीय निर्वासितों को लेकर भारत पहुंचने वाला है!

अमेरिकी सेना का एक विमान भारतीय निर्वासितों को लेकर भारत पहुंचने वाला है!
  • ग्वांतानामो बे जेल में रखे जा सकेंगे 30 हजार अवैध अप्रवासी
  • अमेरिका ने भारत के अवैध अप्रवासियों को भी निर्वासित किया
  • इक्वाडोर, गुआम, होंडुरास और पेरु भी पहुंचे अमेरिकी विमान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी सेना का एक विमान भारतीय निर्वासितों को लेकर कुछ ही देर में भारत पहुंचने वाला है। प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक, अमेरिका में 7,25,000 से ज्यादा भारतीय अवैध अप्रवासी रहते हैं। भारत से ज्यादा सिर्फ मेक्सिको और अल सल्वाडोर के ही अवैध अप्रवासी अमेरिका में रहते हैं।

भारत के अलावा अमेरिका से अवैध अप्रवासियों को लेकर सेना का विमान बीते दिन मंगलवार को ग्वांतानामो बे पहुंचा। ये अमेरिका का पहला विमान है। सभी अवैध अप्रवासियों को दुनिया की सबसे अधिक खतरनाक जेल मानी जाने वाली ग्वांतानामो बे की जेल में रखा जाएगा। अवैध अप्रवासियों को जेल में रखने के ट्रंप सरकार के फैसले की तीखी आलोचना भी हो रही है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल यूएसए में शरणार्थी और प्रवासी अधिकार कार्यक्रम की निदेशक एमी फिशर ने ग्वांतानामो बे जेल के इस्तेमाल की निंदा की थी। एमी फिशर ने अप्रवासियों को ग्वांतानामो जेल में रखने को बेहद निर्दयी और खर्चीला कदम है। इससे लोगों को कानूनी मदद, परिवार और किसी की कोई मदद नहीं मिल सकेगी। उन्होंने आगे कहा ट्रंप सरकार लोगों को अज्ञात और अनंत जगह में फेंक रही है और इससे लोगों के मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन होगा। फिशर ने ग्वांतानामो बे जेल को तुरंत बंद करने की मांग की। कई अमेरिकी विमानों ने इससे पहले ने इक्वाडोर, गुआम, होंडुरास और पेरु जैसे देशों के लिए भी उड़ान भरी।

इस जेल ने पूरी दुनिया तब सुर्खियां बटोरीं थी, जब 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के आरोपियों को इसी जेल में रखा गया था। ग्वांतानामो बे जेल में अवैध अप्रवासियों को रखने के लिए 300 लोगों का एक सपोर्ट स्टाफ तैनात किया गया है। इनकी संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है। 30 हजार लोगों को रखने की क्षमता वाले ग्वांतानामो बे जेल में एक होल्डिंग सेंटर भी है। होल्डिंग सेंटर का यूज अवैध अप्रवासियों को रखने में किया जा रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अवैध प्रवासियों को रखने के लिए ग्वांतानामो बे जेल को उचित स्थान बताया।

Created On :   5 Feb 2025 10:42 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story