इजराइल बनाम हिजबुल्लाह जंग: गाजा के बाद अब खौफ में लेबनान के आम नागरिक, किस बात का डर, क्या है चिंता की वजह, जानिए सबकुछ

गाजा के बाद अब खौफ में लेबनान के आम नागरिक, किस बात का डर, क्या है चिंता की वजह, जानिए सबकुछ
  • लेबनान नागिरकों में डर का माहौल
  • इजरायल लगातार कर रहा है लेबनान पर हमला
  • लेबनान में उनकी दुश्मनी हिजबुल्लाह से है- इजराइल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायली ने गाजा को बुरी तरह से तबाह कर दिया है। इस क्षेत्र से लाखों लोगों ने पलायन किया है। जिनमें कई बेघर भी हुए हैं। गाजा में इजरायली हमले के चलते 40 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। ठीक ऐसा ही डर अब लेबनान के लोगों को भी सता रहा है। हिजबुल्लाह की ओर से बीते सप्ताह इजरायल के सीमांत इलाकों में हमला किया गया था। जिसके बाद से ही इजरायल लगातार लेबनान पर हमले कर रहा है।

लेबनान पर इजरायल अब तक 2000 से ज्यादा एयरस्ट्राइक्स कर चुका है। जिसके चलते वहां 700 से ज्यादा आम लेबनानी नागरिक मारे गए हैं। इजरायल की रडार पर लेबनान की राजधानी बेरूत भी है। लेबनान इस वक्त एयरस्ट्राइक्स की जद में है। ऐसे में वहां के लोगों को भी गाजा जैसे हाल होने का डर है। करीब 42 हजार लोग अभी ही सीरिया में पलायन कर चुके हैं।

क्या है इजरायल का प्लान?

इधर, इजरायल लगातार लेबनान के नागरिकों से अपील कर रहा है कि वहां नागरिक सीमांत इलाकों को जल्द की खाली कर दें। इजरायल ने लेबनान के लोगों को मोबाइल फोन अलर्ट, कॉल्स और विज्ञापनों के जरिए यह जानकारी दी है। इजरायल ने यहां भी गाजा में हमास आतंकियों की तरह ही हिजबुल्लाह को खत्म करने का मन बना लिया है। इजरायल ने कहा है कि लेबनान में उनकी दुश्मनी हिजबुल्लाह से है, आम नागरिकों से नहीं।

बता दें कि, ठीक इसी तरह की दलील इजरायल ने गाजा में भी दी थी। लेकिन फिर भी इजरायली हमले के चलते 40 हजार नागरिक मारे गए हैं। अब ऐसी ही आशंका लेबनान को लेकर भी है। ऐसे में वहां के नागरिक पलायन को मजबूर हो गए हैं।

गाजा में साल भर पूरा होने के करीब इजरायल ने लेबनान पर अपना फोकस शुरू कर दिया है। जानकारों का मानना है कि गाजा की ही तरह लेबनान में भी हमले होंगे। पहले इजरायल आम नागरिकों को हटने को कहेगा। इसके बाद वह बड़े पैमाने पर पलायन कर रहे लोगों पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक्स या फिर जमीनी हमले कर सकता है।

Created On :   27 Sept 2024 9:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story