Abu Qatal Dead: पाकिस्तान में मारा गया हाफिज सईद का करीबी अबू कताल, जानें कैसे हुई भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या?

- अबू कताल की पाकिस्तान में हत्या
- ताबड़तोड़ फायरिंग में मौत
- कई आतंकी हमलों में था शामिल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कई आतंकवादी हमले कराने वाला मोस्ट वांटेड आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा का अबू मारा गया। बताया जा रहा है कि पीओके के झेलम में शनिवार रात करीब 8 बजे आतंकी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई जिससे उसकी मौत हो गई। यह फायरिंग अज्ञात लोगों ने की। अबू कताल जम्मू-कश्मीर के कई आतंकी हमलों में शामलि था। साथ ही साथ 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमांड हाफिज सईद का भी खास था। जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त अबू कताल पर हमला हुआ उस वक्त आतंकी हाफिज ईद भी वहीं मौजूद था। लेकिन इस समय वह लापता है।
26/11 हमले का मास्टरमांड अबू कताल का खास
आपको बता दें कि, 26/11 मुंबई हमले में कहीब 166 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। इस हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद था। अबू कताल को सईद का खास माना जाता था।
रियासी हमले के पीछे कौन?
9 जून 2024 को जम्मू-कश्मीर के रियासी में एक यात्री बस पर हमला हुआ था। शिव-खोड़ी मंदिर से तीर्थयात्रियों की बस वापस लौट रही थी। इस दौरान बस पर हमला हो गया और बस सीधे खाई में गिर गई। बस के खाई में गिरने के बाद भी आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी जारी रखी। इस हमले का मास्टरमाइंड अबू कताल था।
NIA ने दायर की थी चार्जशीट
1 जनवरी 2023 को राजौरी के ढांगरी गांव में आतंकियों ने हमला किया था। जिसके अगले दिन भी ए आईईडी विस्फोर्ट हुआ था। इस हमले में 7 लोगों की मौत हुई थी जिसमें 2 बच्चें भी शामिल थे। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआई) ने चार्जशीट दायर की थी जिसमें अबू कताल का नाम शामिल था।

Created On :   16 March 2025 8:54 AM IST