पेरिस ओलंपिक 2024: हॉकी में भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, स्पेन को 2-1 से हराया

हॉकी में भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, स्पेन को 2-1 से हराया
  • पेरिस ओलंपिक में हॉकी में भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल
  • फाइनल में स्पने को 2-1 से दी हराया
  • हॉकी में 52 साल बाद दोहराया इतिहास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी के फाइनल में आखिरकार भारत ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर लिया है। फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराया है। ओलंपिक में हॉकी के इतिहास में यह भारत का चौथा ब्रॉन्ज मेडल है। इसके साथ ही हॉकी में भारत ने अब तक सबसे अधिक 8 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भी भारत ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम जीता था। इस जीत के साथ ही ओलंपिक में 52 साल बाद भारत ने एक बार फिर से अपने पुराने इतिहास को दोहराया है।

52 साल बाद दोहराया इतिहास

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद लगातार दो बार ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए हैं। आपको बता दें, भारत ने आखिरी बार साल 1960 से 1972 के बीच लगातार 4 मेडल हासिल किए थे। इसके बाद साल 1976 ओलंपिक में देश के नाम कोई भी मेडल नहीं आया था। फिर साल 1980 में भारत को गोल्ड हासिल हुआ था।

साल 1980 के बाद से ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम मेडल पाने के लिए संघर्ष करती रही। इसके बाद टोक्यो ओलंपिक में 40 साल बाद भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। फिर अब यानी पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में ब्रॉन्ज जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है। बता दें, साल 1972 के बाद हॉकी में भारत ने लगातार 2 मेडल हासिल किए हैं। इससे पहले साल 1968 और 1972 में भारत ने लगातार 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

पेरिस ओलंपिक में भारत ने जीते 4 ब्रॉन्ज मेडल

ओलंपिक में भारत ने अब तक (8 अगस्त) 4 मेडल जीत लिए हैं। ये सभी मेडल ब्रॉन्ज हैं। तीन दिन पहले शूटिंग में भारत ने 3 ब्रॉन्ज मेडल जीते। सबस पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में भारत को पहला मेडल दिलाया। इसके बाद मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु भाकर और रबजोत सिंह ने भारत को दूसरा मेडल दिलाया। फिर 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में स्वप्निल कुसाले ने भारत को ब्रॉन्ज दिलाया है।

Created On :   8 Aug 2024 1:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story