औषधिय गुणों से भरपूर है भगवान शिव को चढ़ने वाली भांग, जानिए कैसे है सेहत के लिए फायदेमंद

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। इस साल महाशिवरात्री का त्यौहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में इस त्यौहार का विशेष महत्व है। इस दिन भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उनके पसंद की चीजें उन्हें अर्पित करते हैं और उनका सेवन करते हैं। हिन्दू धर्म में भांग को भगवान भोले नाथ का प्रसाद माना जाता है। लोग शिवरात्री पर प्रसाद के रूप में इसका सेवन भी करते हैं। कोई भी नसा हमारे शरीर के लिए हानिकारक है लेकिन इसे औषधी के रूप में सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। भांग कई औषधिय गुणों से भरपूर है। इसके सेवन से हमारे शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। तो चलिए जानते है कि, भांग हमारे लिए कैसे फायदेमंद है-
सिरदर्द का इलाज
भांग का अत्यधिक सेवन सिरदर्द की वजह बन सकता है लेकिन भांग सिरदर्द का इलाज भी है भांग की पत्तियों का अर्क निकालकर, इसकी कुछ बूंदे कान में डालने से सिरदर्द पूरी तरह से खत्म हो जाता है।
मानसिक रोगियों के लिए
भांग का सही मात्रा में उपयोग करके मानसिक रोगियों का इलाज किया जा सकताा है। मानसिक रोगों में चिकित्सक इसे 125 मिलीग्राम की मात्रा में आधी मात्रा हींग मिलाकर प्रयोग कराते हैं। लेकिन यह सच है कि भांग का अत्यधिक सेवन करने से मानसिक संतुलन बिगड़ता है।
भूख बढ़ाने में मददगार
किसी की भूख बढ़ानी हो तो सही मात्रा में भांग का सेवन करने से भूख बढ़ सकती है। इसके लिए काली मिर्च के साथ भांग का चूर्ण सुबह और शाम चाटना चाहिए। इससे भूख बढ़ाने में मदद मिलती है।
खराब मूड हो जाता है ठीक
कम मात्रा में भांग का सेवन आपकी इंद्रियों और संवेदनाओं की तीव्रता में इजाफा करती है। इसका सेवन आपके खराब मूड को सुधारने का काम भी करता है।
अर्थराइटिस की समस्या
भांग का एक पेस्ट अर्थराइटिस या मल्टीपल स्केलेरोसिस के कारण होने वाली जटिलताओं को भी कम कर सकता है। इसके सेवन से अर्थराइटिस की समस्या से छुटकारा मिलता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   15 Feb 2023 3:51 PM IST