HEALTH: छू मंतर से गायब होगा बेली फैट, बस अपनाएं ये आदतें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज के समय में फैट यानि चर्बी सबसे बड़ी समस्या है। हमारे खानपान से लेकर हमारी डेली रूटीन के चलते ना चाहते हुए भी हम फैट के शिकार हो जाते हैं। हम हरी सब्जियों से दूर और फास्ट फूड के करीब हो गए हैं। लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बस कुछ आसान से उपाय अपनाने से बेली फैट गायब हो जाएगा। सुबह से लेकर रात तक में इन आदतों को अपनाने से कुछ ही हफ्तों में फैट खत्म हो जाएगा।

फैट कम करने के लिए समय पर सोना और पूरी नींद लेना जरुरी होता है। नींद पूरी न होने की वजह से भी शरीर में चर्बी बढ़ जाती है। इसके साथ ही आपको कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है।

दिन भर में कम से कम 4 लीटर पानी पानी पिए

रात का खाना खाने के बाद कुछ देर टहलना सेहत की लिए लाभदायक होता है। खाना खाने के तुरंत बाद सोने से शरीर में चर्बी की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए खाना खाने के बाद कुछ देर टहलने की लिए जाएं।

शरीर में चर्बी की मात्रा कम करने के लिए योगा एक बेहतरीन उपाय माना जाता है। रोज सुबह कुछ देर योगासन और प्राणायाम करने से शरीर फिट रहता है। इसके साथ ही शरीर में अनावश्यक चर्बी नहीं बढ़ती है।

अगर आप चाय के शौकीन हैं तो ब्लैक या ग्रीन टी पिए। इन चाय में एंटीऑक्सीडेंट और कैफीन पाया जाता है जो मोटापा और पेट की चर्बी को कम करता है।

हरी जब्जियां जैसे की साग, पालक, गोभी इत्यादी खाने से फैट नहीं बढ़ेगा। और दिन भर के आलस से भी छुटकारा मिलेगा।

वजन कम करने में पानी की बहुत अहम भूमिका है, अगर आप रोजाना खाने से आधे घंटे पहले 2-3 ग्वास पानी पिए तो इससे वजन कम करने में काफी मदद मिलेगा। इससे आपको भूख कम लगेगी और आपको ज्यादा खाने का मन नहीं करेगा।

प्लैंक एक्सरसाइज करें। इससे पेट की मसल्स को मजबूती मिलती है। कोर मसल्स को बेहतर बनाती है, बैलेंस बेहतर, शरीर लचीला, ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव, कमर दर्द से बचाव होता है।

सुबह नास्ते में अंकुरित मूंग खाएं। साथ ही फल इत्यादी को अपने नास्ते में शामिल करें। मूंग में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे खाने से वजन कम होता है।

सुबह उठके हल्के गर्म पानी में 1 चम्मच शहद और आधा नींबू मिलाकर पिए। शहद के सेवन से शरीर में जमी चर्बी यानी फैट को गलाया जा सकता है। वहीं नींबू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स का एक अच्छा स्रोत है जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है।
Created On :   16 Jan 2020 5:03 PM IST