- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Xiaomi Leica Leitzphone ग्लोबल...
आगामी हैंडसेट: Xiaomi Leica Leitzphone ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, सामने आईं हैंड्स-ऑन इमेज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की दिग्गज टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज (Xiaomi 17 Series) ग्लोबल मार्केट में जल्द लॉन्च कर सकती है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी शाओमी 17 (Xiaomi 17), शाओमी 17 अल्ट्रा (Xiaomi 17 Ultra) और शाओमी 17 अल्ट्रा लीका एडिशन (Xiaomi 17 Ultra Leica Edition) मॉडल लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि Xiaomi 17 Ultra Leica Edition को इंटरनेशनल लेवल पर किसी दूसरे नाम से लॉन्च किया जाएगा।
शाओमी की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक नई लीक में दावा किया गया है कि इसमें Leica Leitzphone ब्रांडिंग होगी। लीक में डिवाइस की कथित लाइव इमेज भी शामिल हैं, जिससे डिजाइन का पता चलता है। आइए जानते हैं इस आगामी हैंडसेट से जुड़ी अपडेट...
यह भी पढ़े -OnePlus 16 में मिल सकती है 9000mAh की बैटरी, नहीं होगा एक्टिव कूलिंग का फीचर, टिप्सटर ने किया दावा
Xiaomi Leica Leitzphone की लीक इमेज में दिखा डिजाइन
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यूजर Frank (@Frankforphones) ने ऐसी इमेज लीक की हैं जिनमें Xiaomi का Leica Leitzphone दिखाया गया है। रेंडर में हैंडसेट ब्लैक फिनिश में दिख रहा है, जिसमें इसके चीनी वर्जन के मुकाबले थोड़े डिजाइन बदलाव हैं। इसमें एक जैसा रियर पैनल दिखता है, जो Xiaomi 17 Ultra Leica Edition में देखे गए डुअल-टोन डिजाइन से अलग है।
यह भी पढ़े -Xiaomi ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला नया पावर बैंक, अल्ट्राथिन डिजाइन के साथ मिलेगा Magnetic सपोर्ट
इमेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, Leica Leitzphone में बाईं ओर कोने में लगा Leica लोगो 90 डिग्री घूम गया है। रियर कैमरा मॉड्यूल में बनी Leica ब्रांडिंग भी घूम गई है। गोल कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर रोटरी डायल का डिजाइन वैसा ही लगता है। उम्मीद है कि यह यूजर्स को जूम इन और आउट करने और व्हाइट बैलेंस एडजस्ट करने जैसी ही सुविधाएं देगा।
Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 इंटरनेशनल मार्केट में 28 फरवरी को लॉन्च होने वाले हैं। इनके साथ Xiaomi 17 Ultra Leica Edition या Xiaomi का Leica Leitzphone भी आ सकता है। बता दें कि, शाओमी ने पिछले साल दिसंबर में चीन में Xiaomi 17 Ultra Leica Edition को 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वर्जन के लिए CNY 7,999 (लगभग 1,02,000 रुपए) की कीमत पर लॉन्च किया था।
Created On :   25 Feb 2026 4:43 PM IST













