- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- iQOO Neo 10R की चार्जिंग स्पीड का...
आगामी स्मार्टफोन: iQOO Neo 10R की चार्जिंग स्पीड का हुआ खुलासा, जानिए भारत में कब होगा लॉन्च?

- हैंडसेट की कीमत 30,000 रुपए से कम होगी
- Neo 10R में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा
- Neo 10R 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आईकू (iQOO) अगले महीने अपना नया हैंडसेट नियो 10 आर (iQOO Neo 10R) भारत में लॉन्च करने वाली है। इससे पहले ही कंपनी ने स्मार्टफोन के बारे में कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन शेयर करना शुरू कर दिया है। फिलहाल, फोन के फास्ट चार्जिंग फीचर के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 8s Gen 3 चिपसेट होने की पुष्टि की गई है।
आपको बता दें कि, इससे पहले कंपनी ने iQOO Neo 10R की प्राइज रेंज की जानकारी भी दी है। जिसके अनुसार, हैंडसेट की कीमत 30,000 रुपए से कम के सेगमेंट में होगी। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी अन्य डिटेल...
iQOO Neo 10R की चार्जिंग स्पीड
कंपनी की ओर से इस आगामी स्मार्टफोन की स्पीड का खुलासा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किया गया है। एक पोस्ट में ब्रैंड के आधिकारिक हैंडल ने पुष्टि की कि, iQOO Neo 10R में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इस चार्जिंग स्पीड को हासिल करने के लिए, यूजर को एक कम्पैटिबल चार्जर का इस्तेमाल करना होगा, जिसे iQOO संभवतः फोन के साथ शिप करेगा।
iQOO Neo 10R की लॉन्च डेट और उपलब्धता
कंपनी ने यहां एक बार फिर से साफ किया है कि, आगामी स्मार्टफोन देश में ई- कॉमर्स साइट अमेजन और आईकू इंडिया के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि, iQOO Neo 10R 11 मार्च को लॉन्च किया जाएगा, इसकी बिक्री की तारीख अलग हो सकती है।
iQOO Neo 10R के प्रमुख स्पेसिफिकेशन
मालूम हो कि, कंपनी की ओर से पहले की एक पोस्ट में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 SoC के साथ LPDDR5x रैम और UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज होने की पुष्टि की गई है। साथ ही दावा किया गया था कि, स्मार्टफोन ने प्राइज सेगमेंट में हाई AnTuTu स्कोर हासिल किया, जिसने 1.7 मिलियन से अधिक अंक दर्ज किए।
iQOO Neo 10R के लीक स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच OLED डिस्प्ले मिल सकती है। हैंडसेट में सोनी LYT-600 सेंसर के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होने की बात कही जा रही है। वहीं, फ्रंट में, इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
Created On :   15 Feb 2025 2:47 PM IST