स्मार्टवॉच: CMF Watch Pro 2 ब्लूटूथ कॉलिंग और AMOLED स्क्रीन के साथ भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत

CMF Watch Pro 2 ब्लूटूथ कॉलिंग और AMOLED स्क्रीन के साथ भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत
  • इसमें 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है
  • स्मार्टवॉच में 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं
  • यह 11 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नथिंग (Nothing) की सब ब्रांड सीएमएफ (CMF) ने भारत में अपनी स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे वॉच प्रो टू (Watch Pro 2) नाम दिया है। स्मार्टवॉच इंटरचेंजेबल बेजल्स और स्ट्रैप से लैस है और इसमें 1.32 इंच की AMOLED ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टवॉच में 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। साथ ही कंपनी का दावा है कि, यह 11 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।

CMF Watch Pro 2 भारत में 12 जून को दोपहर 12 बजे ई- कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी। कंपनी के अनुसार, वॉच प्रो 2 के साथ ई-कॉमर्स साइट के माध्यम से CMF Phone 1 खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...

CMF Watch Pro 2 की कीमत और कलर

इस स्मार्टवॉच को भारत में शुरुआती कीमत 4,999 रुपए है, जो ऐश ग्रे और डार्क ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं, इसके ब्लू और ऑरेंज वेगन लेदर फिनिश की कीमत 5,499 रुपए है। इस वॉच में चार रंग विकल्प मिलते हैं, जिसमें ऐश ग्रे, ब्लू, डार्क ग्रे और ऑरेंज शामिल है।

CMF Watch Pro 2 के स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टवॉच में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.32 इंच AMOLED ऑलवेज ऑन डिस्प्ले दी गई है, जो कि 466 x 466 पिक्सल का रेजॉल्यूशन देती है। इसमें 620 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 353 ppi की पिक्सल डेनसिटी मिलती है।

CMF Watch Pro 2 स्मार्टवॉच में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन और मासिक धर्म चक्र ट्रैकर्स की निगरानी करने में मदद करती है। इसमें 100 से अधिक वॉच फेस दिए गए हैं। साथ ही इसमें 120 से अधिक प्रीसेट स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।

यह ब्लूटूथ 5.3, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS और Beidou कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। इसमें कॉल करने और रिसीव करने के लिए वॉच पर ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी दिया गया है। स्मार्टवॉच का डेटा CMF Watch ऐप के साथ सिंक्रोनाइज किया जाता है।

CMF Watch Pro 2 में 305mAh की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह आम इस्तेमाल पर 11 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। इसके अलावा धूल और पानी के छींटों से बचने के लिए इसमें IP68 रेटिंग दी गई है।

Created On :   9 July 2024 6:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story