मोरक्को की हार पर फैंस ने मचाया उत्पात, ब्रसेल्स से लेकर पेरिस तक मचा बवाल

- फ्रांस ने मोरक्को को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार देर रात फ्रांस और मोरक्को के बीच खेला गया। जिसमें फ्रांस की टीम ने मोरक्को को 2-0 से मात देकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई। इस हार के साथ मोरक्को की टीम का फाइनल में जाने का सपना टूट गया। अपनी टीम इस हार के बाद मोरक्को के फैंस में भारी गुस्सा देखने को मिला। मोरक्को के फैंस ने फ्रांस में कई जगह जश्न मनाते फ्रांस टीम के समर्थकों के साथ मारपीट की। वहीं फ्रांस से लेकर ब्रसेल्स की सड़कों पर मोरक्को के फैंस ने जमकर उत्पात मचाया और कई जगहों पर आग भी लगा दी।
— JC Winner (@jc_winner48) December 15, 2022
दरअसल, बीते दिनों मोरक्को ब्राजील को हराकर वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाला पहला अफ्रीकी देश बना था। लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले में मोरक्को की टीम को फ्रांस के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। मोरक्को के फैंस टीम की इस हार और फाइनल में ना पहुंचने के दर्द को बर्दाश्त नहीं कर सके। जिसके बाद फैंस ब्रसेल्स के साउथ स्टेशन पर इकट्ठा हुए और उन्होंने जमकर तांडव मचाया। फैंस ने बीच सड़कों पर आग लगा दी और पुलिस तक से भीड़कर उनपर आतिशबाजी की। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने वाटर कैनन का यूज किया और कुछ फैंस को गिरफ्तार भी किया है।
— Aman Chopra (@AmanChopra_) December 15, 2022
मोरक्को के फैंस ने केवल ब्रसेल्स में ही नहीं बल्कि फ्रांस के पेरिस में भी खूब हंगामा किया। मोरक्को के फैंस पेरिस के सड़कों पर फ्रांस की जीत का जश्न मना रहे फैंस के साथ मारपीट की। चुंकि फ्रांस को मोरक्को का संरक्षक देश माना जाता है, इसलिए पहुत बड़ी संख्या में यहां मोरक्को के लोग रहते हैं। दोनों देशों के फैंस के बीच इस झड़प को रोकने के लिए पुलिस को वाटर केनन और टियर गैस का उपयोग करना पड़ा। इस झड़प के बाद फ्रांस में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।
हर्नांडेज और मुआनी रहे मैच के हीरो
बात करें इस मुकाबले की तो बुधवार देर रात फ्रांस की टीम ने इस टूर्नामेंट की अजेय टीम मोरक्को 2-0 से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई। फ्रांस की इस जीत के हीरो डिफेंडर थियो हर्नांडेज और कोलो मुआनी रहे, दोनों ही खिलाड़ियों ने इस अहम मुकाबले में एक-एक गोल दागे। फ्रांस की टीम अब खिताबी मुकाबले में रविवार को अर्जेंटीना से भीड़ेगी।
Created On :   15 Dec 2022 12:46 PM IST