Year Ender 2019: प्रियंका से लेकर मलाइका तक इस साल ये एक्ट्रेसेस हुईं Oops मोमेंट का शिकार

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड दीवाज अक्सर अपने फैशन सेंस से लोगों को इम्प्रेस करती नजर आती हैं। खुद को अच्छे से कैरी करने के बावजूद भी कई बार एक्ट्रेसेस को Oops मोमेंट का शिकार होना पड़ता है। इस साल जहां कुछ एक्ट्रेस अपने फैशन को लेकर चर्चा में रहीं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ एक्ट्रेसेस को Oops मोमेंट का शिकार होना पड़ा। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और मलाइका अरोरा तक का नाम शामिल है। साल के अंत में जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में जो इस साल Oops मोमेंट का शिकार हुईं।

नोरा फतेही हालही में विक्की कौशल के साथ एक म्यूजिक वीडियो 'पछताओगे' में नजर आईं थी। प्रमोशन के दौरान जब वे विक्की के साथ डांस कर रही थी, तब Oops मोमेंट का शिकार होते-होते बच गईं। एक स्टेप में जब नोरा थोड़ा नीचे झुकी तो अपनी ड्रेस को लेकर असहज हो गईं और उसे ठीक करने लगीं। नोरा का ड्रेस ठीक करते हुए एक्शन कैमरे में कैद हो गया।

रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' की जज नेहा कक्कड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में जब वे आदित्य के साथ दिलबर गाने पर डांस कर रही थी, उस दौरान एक स्टेप करते हुए आदित्य उन्हें संभाल नहीं पाए और वे नीचे गिर गईं। हालांकि बाद में आदित्य ने इसके लिए नेहा से मांफी भी मांगी। इस तरह नेहा Oops मोमेंट का शिकार हो गईं।
[removed][removed].@VishalDadlani and @iAmNehaKakkar set the stage on fire! Watch #IndianIdol #DeshKiAwaaz, this weekend at 8 PM #IndianIdol11 @The_AnuMalik pic.twitter.com/3gWt6hLbiX
— Sony TV (@SonyTV) November 8, 2019

एक्ट्रेस मलाइका अरोरा इस साल नवम्बर में एक इवेंट में शामिल हुईं थीं। इस दौरान मलाइका ने नीलें रंग की पैंट और कोट के साथ उसी रंग का क्रॉप टॉप पहना था। यह टॉप डीप था, जिसमें उनका क्लीवेज हाइलाइट हो रहा था। मीडिया को पोज देते समय उनका टॉप थोड़ा सरक गया और वह Oops मोमेंट का शिकार हो गई। जैसे ही मलाइका को इस बारे में पता चला वे स्टेज छोड़कर भाग गईं।

इस साल शिल्पा शेट्टी भी Oops मोमेंट होने से नहीं बच सकीं। शिल्पा परिवार के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाने गई थीं। इस बीच शिल्पा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में शिल्पा क्रूज पर हवा का मजा लेती हुई और पोज देती दिखाई दीं। अचानक हवा में उनका ड्रेस उड़ने लगा। हालांकि शिल्पा ने अपना ड्रेस संभाल लिया था और वह Oops मोमेंट का शिकार होते-होते बच गईं।

फैशन की दुनिया में टॉप पर रहने वाली प्रियंका चोपड़ा भी इस साल इस लिस्ट में शामिल है। इस साल जुलाई में प्रियंका और निक का एक वीडियो सामने आया था। इसमें प्रियंका, जोनस ब्रदर का गाना 'सकर' गाती नजर आ रही थीं। गाना गाते समय प्रियंका उप्स मोमेंट की शिकार हो गई और उन्हें पता भी न चला। वे अपने गाने में मग्न थीं।
Created On :   26 Dec 2019 10:47 AM IST
