Fashion: वेडिंग के लिए बेस्ट है इस तरह की ज्वेलरी, ओवरसाइज्ड नथ का है ट्रेंड

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। शादियों का सीजन चालू है। ऐसे में मार्केट में कपड़ों और गहनों की कई वैरायिटीज अवेलेबल है। लेकिन मुश्किल है, उन वैरायिटीज में से खुद के लिए बेस्ट सिलेक्ट करना। अगर आपके घर में भी शादी है, तो हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह की ज्वेलरी आपके लिए बेस्ट है।
इस समय चौकर हार को बहुत पसंद किया जा रहा है। ओवरसाइज्ड चांद बाली के साथ ओवरसाइज्ड नथ भी बहुत पसंद की जा रही है। यह आपको बोल्ड और खूबसूरत लुक देती है। ओवरसाइज्ड नथ में भी कई सारी वैरायिटीज अवेलेबल है, जिनके बारे में आज हम बात कर रहे हैं। जानते हैं उनके बारे में।

वहीं पर्ल नोज आपको सिंपल और एलीगेंट लुक देगी।

नोज रिंग में पर्ल व स्टोन्स के साथ एमरल्ड स्टोन का कॉन्बिनेशन भी बढ़िया लगता हैं। यह भी आपको बहुत अच्छा लुक देगा।

सिंपल लुक के लिए आप पर्ल स्टोन वाली नोज रिंग्स ट्राई कर सकती हैं। यह जितनी सौबर दिखती हैं, उतना अच्छा लुक भी देती हैं।

आप वेडिंग में ज्यादा हैवी ओवरसाइज्ड नथ पहनना चाहती हैं तो स्टोन्स वाली नोज रिंग्स ट्राई कर सकती हैं।
Created On :   29 Dec 2019 12:10 PM IST