सोशल मीडिया पर छाया ये लाल रंग का लहंगा, यूजर्स ने की जमकर तारीफ, जानिए इसकी खासियत

डिजिटल डेस्क,मुंबई। लड़कियां अपने शादी और लहंगे को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड रहती हैं। हर लड़की का यह सपना रहता हैं कि, वो अपने शादी में सबसे खुबसूरत लगे, वो चाहती है कि, हर कोई सिर्फ उसके (दुल्हन) बारें में ही बात करे। इसलिए दुल्हन अपने लहंगे और गहने को ऐसा खरीदना चाहती हैं, जो सबसे अलग हो। जिसके लिए आज कल लड़कियां इंस्टाग्राम और गूगल पर अक्सर ब्राइडल पेज पर ब्राइडल लंहगा, मेकअप, गहना देखना पसंद करती है और जानने की कोशिश करती है, कि क्या नया ट्रेंड चल रहा हैं । हाल ही में दीक्षा गर्ग नाम की इंस्टाग्राम यूजर्स ने अपनी शादी में एक खूबसूरत सिंदूरी लाल रंग का लहंगा पहन कर इंस्टाग्राम पर हलचल मचा दी है। लोग दीक्षा के इस लहंगे से नजर नहीं हटा पा रहे हैं।
दीक्षा के सिंदूर रंग के रेशमी लहंगे में कोटा के 19वीं सदी के मध्य के बंधेज टेक्सटाइल से बने स्कर्ट पैनल का बेस प्रिंट दिखाया गया है। लहंगे को प्राचीन कपड़ों और मुगल जड़ के काम से मिले शेवरॉन और फूलों की कलाकृतियों के साथ लेयरड किया गया है, जो कि आरी और मरोदी का काम, कसाब, कश्मीरी टीला, डबका, हाथ से कटे हुए धातु सेक्विन और बहुत सारे रंग के मोती का उपयोग करके तैयार किया गया हैं। दुल्हन के लहंगे में कढ़ाई वाली पैचवर्क चोली और एक विंटेज बनारसी बंदेज है।
दीक्षा ने गहने में गोल्डन और हरे रंग के गहनों बहुत ही खूबसूरती से कैरी किया है, जिसमें एक मांग टिक्का, झुमका, नथनी, कंगन और एक चोकर हार शामिल हैं। साथ ही छोटी लाल बिंदी और लाइट मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा किया है। उनके दूल्हे यानि कि पीयूष अग्रवाल भी किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे हैं। उन्होंने अपने शादी के जोड़े के लिए जैतून रंग का रेशमी अंग रखा चुना, जो कि 18 वीं शताब्दी के "जामा" चोली से लिया गया हैं। साथ ही पीयूष ने इस गहरे जैतून हरे रंग की कढ़ाई वाले कमरबंध और पटका को भी अपनी ड्रेस के साथ शामिल किया है। वहीं एक हाथ में कढ़ाई वाले स्टाल,हाथ से तैयार की गई मोजरी और एक मूल साफा के साथ पीयूष ने अपना शानदार लुक कम्पलीट किया है।
Created On :   23 Aug 2021 5:27 PM IST