इसलिए हमेशा बना रहता है कुर्तों का ट्रेंड, हर तरह के फिगर पर सूट करता है 'सूट'

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। फैशन की दुनिया में लगातार बदलाव होते रहते हैं, लेकिन कुर्तों का फैशन कभी कम नहीं होता। हां... समय के साथ थोड़ा सा अपग्रेड जरुर होता रहता है। इसके बावजूद यह सदाबहार चलने वाला स्टाइल है। लॉन्ग, शार्ट, अनारकली, हाई लो ऐसे कई तरह की डिजाइन और स्टाइल के साथ मिलने वाले कुर्तों को किसी भी चीज के साथ टीमअप करके अपना स्टाइल परफेक्ट बना सकते हैं। कभी प्लाजो, कभी पेंट तो कभी जींस, सभी के साथ इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। खास बात यह है कि हर एक चीज के साथ कुर्तों का अपना एक अलग लुक आता है, जिसमें आपका देसी स्वैग झलकता है। कभी आपने गौर किया कि आखिर ऐसा क्या है, जिसके चलते कुर्तो का स्टाइल सदाबाहर बना हुआ है। आइए जानते हैं कुर्तों का हमेशा ट्रेडिंग रहने का राज।

कुर्ते सिर्फ आपको देसी लुक ही नहीं बल्कि फैशनेबल लुक भी देते हैं। कुर्तें की खास बात यही है कि आप किसी भी तरह की पार्टी के अनुसार कुर्तों का चयन कर सकते हैं। इसके हर रुप में आप स्टाइलिश दिखेंगी। मार्केट में इसकी कई रेंज अवेलेबल है। आप आनलाइन या आफलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।

लड़कियां कुर्ते पहनना पसंद करती है। इसका एक कारण यह भी है कि यह बहुत ही आराम दायक होते हैं। इन्हे सुबह से शाम तक आसानी से पहना जा सकता है।

कुर्ते हमेशा ही आपको बहुत सुंदर लुक देते हैं। अगर आपके साथ तैयार होने के लिए ज्यादा वक्त नहीं है तो आप कुर्ते वियर कर सकते हैं। इन्हें स्टाइल करना बहुत ही आसान है। कुर्ते के साथ ढेर सारे बॉटम्स के विकल्प मौजूद होते हैं तो आपको बहुत ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कुर्तों के साथ पहनी जानी वाली एक्सेसीरीज भी आसानी से मिल जाती है। ऑक्सिडाइज्ड झुमके हों, सिल्वर नेकपीस, कुर्ते के साथ बहुत अच्छे लगते हैं।

कुर्तों की सबसे अच्छी खासियत यह है कि यह हर तरह की बॉडी और फिगर पर सूट करता है। लंबे और स्ट्रेट फिटिंग के कुर्ते आपको स्लिमिंग इफेक्ट देते हैं। वहीं ए-लाइन और एंपायरलाइन कुर्ते पतली लड़कियों को कर्वी और वॉल्युमिनस दिखने में मदद करते हैं। इसलिए कई बार लड़कियां अपना वेट छुपाने के लिए कुर्ते कैरी करना पसंद करती हैं।
Created On :   15 Nov 2019 11:57 AM IST