Fashion Trends: कॉलेज गोइंग गर्ल के लिए लेटेस्ट ट्रेंडी ईयररिंग्स

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। कॉलेज गोइंग गर्ल हमेशा लेटेस्ट फैशन से अपडेट रहती हैं। वे ट्रेंड के हिसाब से ही खुद को स्टाइल करती हैं। जैसे इस समय इंडो वेस्टर्न लुक को खूब पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही बाजार में तरह तरह के ईयर रिंग्स उपलब्ध है, जो कॉलेज गोइंग गर्ल के लुक्स को कम्पलीट करेंगे। आइए जानते हैं फैशन के हिसाब लैटेस्ट ट्रेंडी ईयररिंग्स के बारे में।

यह डैंगलर्स काफी टाइम से चलन में है। सिल्क थ्रेड डैंगलर्स काफी शाइनी और खूबसूरत लगते हैं। इसे किसी भी तरह की पार्टी और कॉलेज फंक्शन में पहना जा सकता है।

लैटेस्ट ट्रेंडी ईयररिंग्स में वुडन इयररिग्स भी शामिल है। यह भी क्लासी और पारम्परिक लुक देते हैं। साथ ही कॉलेज गोइंग गर्ल पर खूब फबते हैं।

इस तरह के इयरिग्स हर तरह के डे नाइट फंक्शन में अच्छे लगते हैं। यह बहुत ही सिंपल और खूबसूरत लुक देते हैं।
Created On :   29 Nov 2019 11:17 AM IST