Fashion: दीपिका पादुकोण के वे लुक्स, जो हर किसी को बना देंगे दीवाना

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ ही अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर भी जानी जाती है। वे 5 जनवरी को अपना 34 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। साथ ही वह अपनी फिल्म छपाक को लेकर भी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। उनकी फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्हाल वे फिल्म की प्रमोशन में बिजी हैं। पिछले कुछ समय में दीपिका ने कई अलग अलग लुक्स कैरी किए, जिसके चलते उन्होंने एक बार सबको अपना दीवाना बना लिया। आज दीपिका के बर्थडे पर जानते हैं उनके वे बेहतरीन लुक्स के बारे में।

दीपिका का ब्लैक लेदर ड्रेस भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसे उन्होंने छपाक के प्रमोशन के दौरान पहना था। इस ड्रेस में वे बहुत खूबसूरत लग रही थी।

दीपिका ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान फ्लोरल साड़ी पहनी और मैसी बन बनाया। साथ ही बड़े इयर रिंग्स पहन कर अपने लुक को कम्पलीट किया, जिसमें वे बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।

इसके अलावा दीपिका ने हालही में फ्लोरल प्रिंट ड्रेस कैरी किया था। इस ड्रेस में वे बहुत खूबसूरत लग रही थी। कैजुअल लुक के लिए उनका यह ड्रेस परफेक्ट लग रहा था

फिल्म की छपाक की प्रमोशन में बिजी दीपिका ने काले रंग का आउटफिट पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने बड़े फ्लावर वाली स्टिलोटो ने उनके लुक को पूरा किया है। उनका यह लुक किसी भी पार्टी के लिए बेस्ट है।

दीपिका ने हालही में अपनी शादी की पहली सालगिरह सेलिब्रेट की थी। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की साड़ी और सूट कैरी किया था, जिसमें वे किसी दुल्हन से कम नजर नहीं आ रही थीं। दीपिका ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए हैवी ज्वेलरी और बालों में बन बनाया हुआ था।
Created On :   4 Jan 2020 12:39 PM IST