Umang 2020: एक्ट्रेसेस ने साड़ी में बिखेरा जलवा, माधुरी की अदा लगी कातिल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हर साल की तरह इस साल भी मुम्बई पुलिस ने साल 2020 में उमंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। हर कोई अपने स्टाइलिश अंदाज में इस इवेंट का हिस्सा बना। सलमान खान, अर्जुन कपूर, अनिल कपूर, कार्तिक आर्यन काफी हैडसम लगे। वहीं बॉलीवुड दीवाज का साड़ी स्वैग देखने लायक था। आइए देखते हैं बॉलीवुड दीवाज का साड़ी में स्टाइलिश अंदाज।

माधुरी ने जैसे ही इस कार्यक्रम में एंट्री ली, सबकी निगाहें उन पर टिक गईं। गोल्डन रंग की साड़ी और सिल्वर ब्लाउज में बहुत ही संदुर लग रही थीं। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए एक्ट्रेस ने मरून कुंदन ज्वैलरी को कैरी किया। अपने इस अंदाज से माधुरी ने सभी एक्ट्रेस को फीका कर दिया।

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी इस दौरान ग्रे रंग की साड़ी में नजर आईं। उनकी इस शिमरी साड़ी को कृष बजाज ने डिजाइन किया था।
.jpg)
वहीं जाहन्वी कपूर ने उमंग 2020 के लिए डार्क रेड कलर की साड़ी को चुना। डीप नेक ब्लाइज और लाइट मेकअप में वे बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

कटरीना कैफ ने इस दौरान व्हाइट कलर की साड़ी को चुना। मिरर वर्क की इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने ड्यूई मेकअप, स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स से अपने लुक को कम्पलीट किया। वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, जिन्होंने विदेश में अपना घर बसा रहा है। वे भी उमंग 2020 में शामिल हुईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने नीले रंग की साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस के इस देसी अवतार को देखकर सबकी निगाहें उन पर टिक गईं।
Created On :   21 Jan 2020 1:00 PM IST