Stunning: सोनम कपूर के इस लुक को देखकर नहीं हटेगी नजरें, जरुर कहेंगे- Beautiful

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड फैशनिस्टा सोनम कपूर अपने खूबसूरत अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वे अक्सर अपनी खूबसूरत और रॉयल फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। उनके फैशन स्टाइल को कई लड़कियां भी फॉलो करती हैं। हालही में फैशनिस्टा सोनम ने गोल्डन लुक कैरी किया और अपने इस गॉरर्जियस लुक की फोटो भी इंस्टा पर शेयर की, जिसे उनके फैंस पसंद कर रहे हैं। आप भी देखिए झलक...
यह भी पढ़े: 60 की उम्र में भी कयामत ढाती हैं नीना गुप्ता, पिंक साड़ी में बिखेरा अदाओं का जलवा

सोनम इस लुक में बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस के इस लुक को उनके फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

सोनम ने Bulgari’s Jannah कलेक्शन की ज्वेलरी कैरी की थी। मोतियों और डायमंड से सजी उकनी ज्वेलरी उन पर फब रही थी।

हेयरस्टालिस्ट अलपा खिमानी ने सोनम के बालों को स्टाइल किया। उन्होंने बालों को स्लीक लुक देते हुए हाई जूड़ा बनाया, जिससे उनका नेक और ज्वेलरी हाईलाइट हो सके।

इस लंहगे के साथ सोनम ने मेकअप में भी गोल्डन टच दिया था। खासकर उनकी आंखों पर गोल्डन आई शैडो था। आरती नायर ने उनका मेकअप किया था।

इन फोटोज में सोनम ने ऐंड क्रश्ड टेक्सचर का लहंगा पहना था। इस लंहगे को मुंबई बेस्ड ब्रैंड Itrh द्वारा तैयार किया गया था।
Created On :   14 Feb 2020 3:52 PM IST