फैक्ट चेक: यमुना नदी की सफाई का ये वीडियो दिल्ली में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद का नहीं, जानें क्या है सच?

यमुना नदी की सफाई का ये वीडियो दिल्ली में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद का नहीं, जानें क्या है सच?
  • यमुना नदी के नाम पर पुरानी वीडियो वायरल
  • कुछ लोग सफाई करते आ रहे हैं नजर
  • रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में कुछ लोगों को एक नदी को साफ करते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह यमुना नदी है जिसे बीजेपी की सरकार बनने के बाद साफ किया जा रहा है। हालांकि यह क्लिप साल 2024 की है।

आपको बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले यमुना सफाई को लेकर खूब विवाद हुआ। आम आदमी पार्टी ने हरियाण की बीजेपी सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिला का आरोप लगाया था। आप का कहना था कि नदी में फैक्ट्रियों का वेस्ट फेंका जा रहा है जिससे पानी जहरीला हो गया है। वहीं, बीजेपी ने इस आरोप का खंडन किया था। यमुना की सफाई का मुद्दा दिल्ली में काफी लंबे समय से रहा है। यहां तक की आप की बागी राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आप पर यमुना की सफाई न कराने का आरोप लगाया था।

क्या हो रहा है वायरल?

'Yati Sharma' नामक एक्स यूजर ने 22 फरवरी को वायरल वीडियो अपने हैंडल पर शेयर कर लिखा- यमुना मैया की सफाई। धन्यवाद मोदी जी धन्यवाद रेखा गुप्ता जी

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने गूगल लेंस की मदद से तस्वीर के बारे में पता लगाने की कोशिश की। गूगल लेंस पर सर्च करने पर हमें earthworri नामक इंस्टाग्राम अकाउंट मिला। यहां पर 29 डिसंबर 2024 को वायरल वीडियो अपलोड की जा चुकी है। इससे यह साफ होता है कि वीडियो बीजेपी के सत्ता में आने से पहले का है। साल 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार थी। बीजेपी 2025 में सत्ता में लौटी है।

यह भी पढ़े -क्या केन्द्र सरकार 'सर्व शिक्षा अभियान भर्ती' के तहत बिना परीक्षा प्राइमरी टीचर के पदों पर सीधी भर्ती कर रही है? जानें वायरल दावे का सच

Created On :   24 Feb 2025 5:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story