- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- होली पर रंग लगाने के बहाने लड़की को...
फैक्ट चेक: होली पर रंग लगाने के बहाने लड़की को तंग करने का वीडियो वायरल, सालों पुरानी है घटना, रिवर्स सर्च में सामने आया सच

- होली से जोड़कर लड़की का वीडियो हो रहा वायरल
- लड़की को परेशान करते कुछ लड़के आ रहे नजर
- सालों पुरानी है घटना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर होली से जोड़कर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस साल 14 मार्च को धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। जिसके बाद से ही यूजर्स एक वीडियो तेजी से शेयर करने लगे। क्लिप में कुछ लड़कों को एक विदेशी लड़की तो रंग लगाने के बहाने तंग करते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स का दावा है कि यह घटना इसी साल होली की है। आपको बता दें कि, यह घटना इस साल की नहीं बल्कि सालों पुरानी है। दिल्ली पुलिस ने तीन लड़कों को हिरासत में भी लिया था।
क्या हो रहा है वायरल?
'Dravidian Balabanth Suna' नामक फेसबुक यूजर ने 15 मार्च को वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि- बुरा ना मानो होली है के नाम पर ये लोग एक विदेशी लड़की को उसकी बिना मर्जी के उसे पकड़ कर रंग लगा रहे है और जबरदस्ती उसके अंगों को छु रहे है। किसी की मर्जी के बिना उसको छूना बलात्कार का प्रयास करना ही है और ये ही लोग बाद में ऐसी घटना को अंजाम देते है।
क्या है वायरल वीडियो के पीछे की सच्चाई?
वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाले फिर उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें 'Mojo Story' नाम का यूट्यूब चैनल मिला जहां वायरल वीडियो 10 मार्च 2023 को ही अपलोड की जा चुकी थी। यहां से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस लड़की को तंग किया जा रहा है वह जापानी है और भारत आई हुई थी। इससे यह तो साफ है कि घटना इस बार होली के दौरान की नहीं बल्कि पुरानी है।
'द हिंदू' की न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज से तीन लड़कों को हिरासत में लिया था।
Created On :   18 March 2025 6:35 PM IST