फैक्ट चेक: अंटार्कटिका में स्पेसशिप पाए जाने का दावा, असल में एआई की मदद से क्रिएट की गई तस्वीर

अंटार्कटिका में स्पेसशिप पाए जाने का दावा, असल में एआई की मदद से क्रिएट की गई तस्वीर
  • एआई क्रिएटेड पोस्ट वायरल
  • अंटार्कटिका में नहीं मिली स्पेसशिप
  • रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तूल पकड़ता जा रहा है। यूजर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तस्वीर को दावा कर रहे हैं कि यह एक स्पेसशिप की तस्वीर है जो कि अंटार्कटिका में पाई गई। आपको बता दें कि, यह दावा पूरी तरह भर्जी है। तस्वीर एआई की मदद से बनाई गई है। इसका पता हमें एआई टूल की मदद से चला।

क्या हो रहा है वायरल?

'भगवा धारी प्रमोद सुधारक' नामक फेसबुक यूजर ने 30 जनवरी को वायरल पोस्ट शेयर कर लिखा कि आज की ताजा खबर अंटार्कटिका में स्मारकीय खोज से प्राचीन रहस्यों का पता चलता है जो हमें अवाक कर देते है..भारतीय पुरातत्वविदों ने कुछ अविश्वसनीय चीज़ का पता लगाया है: पृथ्वी पर प्राचीन अंतरिक्ष यान। हाल ही में, इंटरनेट पर एक जानकारी सामने आई जिसने उपयोगकर्ताओं और विशेषज्ञों के बीच तीखी बहस और चर्चा छेड़ दी। यह भारत में एक रोमांचक खोज की कहानी है, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह मानव इतिहास और इसकी प्राचीन प्रौद्योगिकियों की समझ में क्रांति ला सकती है। लेख के साथ चौंकाने वाले चित्रों की एक शृंखला है जो कथित तौर पर एक भारतीय गांव में खोजे गए “पृथ्वीवासियों के प्राचीन अंतरिक्ष यान” को दर्शाती है।

यह भी पढ़े -फर्रुखाबाद में कथा के वक्त पंडाल में हमले की ये खबर हालिया नहीं बल्कि सालों पुरानी है, रिवर्स सर्च में सामने आया सच

क्या है वायरल पोस्ट के पीछे की सच्चाई?

वायरल पोस्ट की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने एआई टूल की मदद ली। हमने दो एआई टूल की मदद से सच पता लगाने की कोशिश की। आपको बता दें कि, दोनों ही टूल के मुताबिक, वायरल पोस्ट असली नहीं बल्कि एआई की मदद से क्रिएट की गई है। एक टूल पर फोटो को 91.58 और दूसरे को 90.3 परसेंट फेक बताया है। इससे यह साफ होता है कि, वायरल पोस्ट असली नहीं है।

यह भी पढ़े -क्या केन्द्र सरकार 'सर्व शिक्षा अभियान भर्ती' के तहत बिना परीक्षा प्राइमरी टीचर के पदों पर सीधी भर्ती कर रही है? जानें वायरल दावे का सच

Created On :   3 Feb 2025 4:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story