फैक्ट चेक: क्या बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने किया त्रिवेणी संगम में स्नान? जानें वायरल क्लिप के पीछे का सच

क्या बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने किया त्रिवेणी संगम में स्नान? जानें वायरल क्लिप के पीछे का सच
  • शाहरुख खान की वीडियो वायरल
  • मंदिर से बाहर आते आ रहे हैं नजर
  • रिवर्स सर्च में पता चली सच्चाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को एक मंदिर ने बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दावा कर रहे हैं कि शाहरुख खान महाकुंभ पहुंचे हैं। आपको बता दें कि, वायरल दावा पूरी तरह फर्जी है। शाहरुख खान का यह वीडियो साल 2023 का है जब वह आंध्र प्रदेश के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर गए थे।

क्या हो रहा है वायरल?

'ayodhyaa_2024' नामक इंस्टाग्राम यूजर ने 13 फरवरी को वायरल वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर कर लिखा कि महाकुंभ पहुंचे शाहरुख खान।

यह भी पढ़े -दिल्ली चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल-आतिशी मार्लेना की पुरानी क्लिप वायरल, वीडियो में महिला कालिख पोतते हुए आ रही नजर

क्या है वायरल वीडियो के पूछी की सच्चाई?

वायरल वीडियो की सच्चाई पता लगाने के लिए हमने सबसे पाहले वीडियो के स्क्रीनशॉट निकाले फिर उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। ऐसा करने पर हमें NDTV का आधिकारिक यूट्यूब चैनल मिला। चैनल पर 5 सितंबर 2023 को वायरल वीडियो शेयर की गई थी। यहां पर जानकारी दी गई कि- सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म जवान की रिलीज से पहले तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। अभिनेता को मंदिर में फोटो खिंचवाते समय अपने त्यौहारी परिधान में देखा गया। उनकी सह-कलाकार नयनतारा भी अपने पति विग्नेश शिवन के साथ मंदिर में नजर आईं। इससे यह साफ होता है कि यह वीडियो शाहरुख खान के महाकुंभ जाने की नहीं है।

यह भी पढ़े -सांसद अवधेश प्रसाद के रोने की वीडियो मिल्कीपुर उपचुनाव से जोड़कर की जा रही शेयर, जानें क्या है क्लिप के पीछे की सच्चाई?

Created On :   19 Feb 2025 12:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story