- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: क्या इस शख्स ने 300 साल...
Fake News: क्या इस शख्स ने 300 साल पहले समाधि ली थी? जानें क्या है सच

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति नजर आ रहा है जिसके शरीर पर कई जख्म दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह योगी सिद्धार्थ हैं। ये 300 साल पहले तमिलनाडु के वल्लियुर में समाधि में गए थे।
किसने किया शेयर?
ट्विटर पर वीडियो को Sridhar ने शेयर किया है। पोस्ट में कैप्शन है कि यह सिद्धार्थ (योगी) वर्तमान जीवन का साक्षी है, जो 300 साल पहले तमिलनाडु के वल्लियुर में समाधि में गए थे। वल्लियुर मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मिट्टी खोदते समय उन्हें जीवित पाया गया।
It is a great privilege to witness the present life of Siddhar (Yogi) who went into Jeeva Samadhi 300 years ago in Valliyur in Tamilnadu. He was found alive while digging the mud to renovate the Valliyoor temple. pic.twitter.com/iMGbW9L0s6
— Sridhar (@Sridhar80565746) February 19, 2020

भास्कर हिंदी ने अपनी पड़ताल में पाया कि वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा गलत है। वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम अलेक्जेंडर है। वायरल वीडियो की पड़ताल पहले एएफपी कर चुका है। जिसके मुताबिक एक समूह को यह व्यक्ति कजाकस्तान के अकोबे शहर में मिला था। वास्तव में अलेक्जेंडर त्वचा रोग सोरायसिस से पीड़ित था।
Created On :   27 Feb 2020 5:05 PM IST