- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: RSS के लोगों ने महिला को...
Fake News: RSS के लोगों ने महिला को पेड़ से बांध कर पीटा ?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला को पेड़ के साथ बांधकर सार्वजनिक पीटा जा रहा है। फेसबुक पर इसे पीटीआई बन्नू ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है कि एक मुस्लिम महिला को आरएसएस और बीजेपी के लोग पीट रहे हैं। इस वीडियो को 16 हजार से ज्यादा व्यूज और 600 से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है। वीडियो काफी संवेदनशील है, इसलिए भास्कर हिंदी इसे अपनी खबर में पोस्ट नहीं कर रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद महिला के पति और पंचायत के मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। यह साफ है कि वीडियो फर्जी नहीं है, लेकिन इसके बाद किया जा रहा दावा गलत है।

दरअसल, इस वायरल वीडियो से आरएसएस और बीजेपी का कोई नाता नहीं है। यह घटना मार्च 2018 में उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में हुई थी। तब कई मीडिया संस्थानों ने इस खबर को प्रकाशित किया है। खबरों के अनुसार महिला के अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे। महिला को पति ने ग्राम पंचायत के आदेश पर मारा था।

ट्विटर पर इसे लेखक तारेक फतह ने भी शेयर किया है।

Created On :   9 Jun 2019 7:55 PM IST