- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: श्रीलंका का वीडियो, असम...
Fake News: श्रीलंका का वीडियो, असम का बताकर हुआ वायरल

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी लोगों को बंधक बनाकर डंडे से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह जगह असम का हिरासत केंद्र है, जहां मुस्लिमों को पीटा जा रहा है। फेसबुक पर वीडियो को Rayanna Banu Mersiha ने शेयर किया है। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया जा रहा है।
Muslims are in detention camps in Assam. pic.twitter.com/MmenG4ng76
— Sajjad Ali Kazmi (@SajjadKazmi) December 27, 2019
क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि किया जा रहा दावा गलत है। वायरल हो रहा वीडियो असम का नहीं बल्कि श्रीलंका का है। पड़ताल में हमें AsiaTimes की एक खबर मिली। जिसमें वायरल हो रहा वीडियो है। प्रकाशित खबर के अनुसार कैदियों ने जेल में पुलिस एसटीएफ द्वारा तलाशी के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जिसके विरोध में जेल अधिकारियों ने उन्हें पीटा था।
इस खबर को Sunday Observer ने भी प्रकाशित किया है।
यह साफ है कि वायरल वीडियो असम का नहीं बल्कि श्रीलंका के जेल का है।
Created On :   9 Jan 2020 3:36 PM IST