- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- No Fake News : क्या शहीदों जवानों...
No Fake News : क्या शहीदों जवानों के शवों के साथ हुई बदसलूकी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर काफी वायरल की जा रही है। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र के गडचिरोली में हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों के शवों के साथ मोदी सरकार ने बदसलूकी की है। तस्वीर में कुछ शवों को कार्ड बोर्ड में लपेटकर रखा हुआ देखा जा सकता है। वहीं कुछ जवान भी खड़े हुए दिख रहे हैं। वायरल हो रही फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि, राष्ट्र के लिए जान देने वाले गडचिरोली के शहीदों के शवों के लिए राष्ट्रवादी सरकार की शर्मनाक व्यवस्था।


हालांकि इसके बाद सेना ने अपनी सफाई में कहा था कि ऊंचाई वाले क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से इतना भार ले जाना मुमकिन नहीं है। इस कारण शवों ताबूत की जगह कार्डबोर्ड में लपेटकर भेजा गया। गुवाहाटी बेस अस्पताल पहुंचने के बाद शवों को पूरे सम्मान के साथ ताबूत में रखा गया था।


ये तस्वीर अक्टूबर 2017 में अरुणाचलप्रदेश के तवांग में हुए एक हेलीकॉप्टर क्रैश के दौरान ली गई थी। इस दुर्घटना में सात जवानों की मौत हो गई थी। जिनके शवों को घटनास्थल से कार्डबोर्ड में लपेटकर लाया गया है। उस समय पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, क्रिकेटर गौतम गंभीर सहित कई लोगों ने शवों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताई थी।


दरअसल, तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा गलत है। शेयर हो रही तस्वीर दो साल पुरानी है। सोशल मीडिया पर कई बार शेयर किया जा चुका है।

Created On :   6 May 2019 9:01 AM IST