- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- द कश्मीर फाइल्स की अभिनेत्री पल्लवी...
द कश्मीर फाइल्स की अभिनेत्री पल्लवी जोशी ट्विटर पर नहीं है, उनके नाम से बने फेक अकाउंट के झांसे में आ रहे लोग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। द कश्मीर फाइल्स लोगों को काफि हद तक पसंद आ रही है। फिल्म ने हाल ही में 24 मार्च को 200 का करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। ये फिल्म पेनडेमिक में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन कर उभरी है, और एक नाया रिर्कड कायम कर चुकी है। द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर और पल्लवी जोशी के किरदार को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने एक इंटरव्यू के दैरान कहा कि वे चाहती है कि फिल्म में जो उनका नेगेटिव किरदार है लोग उससे नफरत करें। अपने इस नेगेटिव किरदार को पल्वी ने बखूबी निभाया है।
इस सब के बीच सोशल मीडिया पर पल्लवी जोशी के नाम से कुछ ट्वीट वायरल हो गए है। जिनमें कुछ विवादित बाते कहीं गई है। हालांकि ये जिस अकाउंट के ट्वीट है वो फेक है। तो साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ये सिर्फ पल्लवी की आलोचना करने कि भावना से किया गया है।
इन ट्वीट में लिखा गया है कि द कश्मीर फाइल्स कि सेक्सेज के बाद 1975 में हुई आपातकाल पर "द इमरजेंसी फाइल्स" बनेगी, जिसमें उस दौर में हुई पुरुषों की नसबंदी का सच सामने लाया जायेगा। वहीं दुसरे ट्वीट में बताया कि अजमेर के 1992 के सेक्स स्कैंडल पर "द अजमेर फाइल्स" नाम की फिल्में बनाई जाएंगी। इनमें से कुछ ट्वीट के रिपलाए में लोगों ने द कश्मीर फाइल्स में पल्लवी के किरदार की तारीफ कि। वहीं कुछ लोगों ने इस फेक आकउंट के ट्वीटस को नापसंद भी किया। इन ट्वीटस के स्कीनशॅाट फेसबुक और इंस्टाग्राम पर खूब शेयर किया जा रहा हैं।
कैसे पता लगाई सच्चाई
इन ट्वीटस के बारे में जब पता लगाया तो यह बात सामने आई कि यह पल्लवी जोशी के नाम से एक फेक आकाउंट है। और पल्लवी का कोई ट्विविटर आकाउंट नहीं है। आगे पता करने में और कई बातें इस आकाउंट के बारे में सामने आई। इस आकाउंट को विवेक अग्निहोत्री खुद फॅालो नहीं करते। इसके अलावा आकाउंट के ट्वीटस में भाषा की कई गलतियां हैं। सबसे पहले टिम ने ट्वीटबीवर टूल की मदद से ‘@ipallavijoshi’अकाउंट का ‘ट्विटर आईडी नंबर’पता किया। ये एक तरह का यूनिक नंबर होता है। फर्जी अकाउंट बनाने वाले अक्सर अपना हैंडल तो बदल लेते हैं. लेकिन, उनका ‘ट्विटर आईडी नंबर’हमेशा वही रहता है। इसलिए फेक अकाउंट बनाने वाले अक्सर पकड़ा जाते है। ‘@ipallavijoshi’अकाउंट का ‘ट्विटर आईडी नंबर’‘1440703746065928205’ है। इस आईडी को टिम ने यांडेक्स सर्च इंजन पर खोजने पर पता चला कि यही आईडी पहले भी यूज हो चुकी है। तब इसका नाम ‘@iSinghSonali’था। हालांकि ये आकाउंट अब बंद हो चुका है।
बाद में इस बात कि पुष्टिद कश्मीर फाइल्स फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक ट्वीट के जरिये दी और कहा कि, पल्लवी जोशी का ट्विटर पर कोई अकाउंट नहीं है। साथ ही, उन्होंने ये भी लिखा कि पल्लवी के नाम पर चल रहे फर्जी अकाउंट की शिकायत करें।
Created On :   26 March 2022 4:20 PM IST