- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: किरण बेदी बनी...
Fake News: किरण बेदी बनी जम्मू-कश्मीर की राज्यपाल ?

डिजिटल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों किरण बेदी को बधाई संदेशों का जमावड़ा लगा हुआ है। सोशल मीडिया यूजर किरण बेदी को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त होने पर बधाई संदेश शेयर कर रहे हैं। फेसबुक पर Monalisa Biswal ने पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल पहली महिला आईपीएस किरण बेदीजी को ढेर सारी बधाई। आंतकियों अब आएगा मजा। इनके इस पोस्ट को 6 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक और 500 से ज्यादा लोग शेयर कर चुके है।

दरअसल किरण बेदी को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त नहीं किया गया है। किरण बेदी मई 2016 को पुडुचेरी की लेफ्टिनेंट गर्वनर है। उन्होंने अपनी ट्विटर प्रोफाइल पर भी यही लिखा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक है। जिन्हें पिछले वर्ष अगस्त में नियुक्त किया गया था। वहीं भास्कर हिंदी ने किरण बेदी को लेकर कई खबरें सर्च की, लेकिन हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिसमें बेदी को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाने का जिक्र हो। यह साफ है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है। अगर किरण बेदी को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया जाता तो कई मीडिया संस्थानों ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया होता।

वहीं उत्तरप्रदेश के बीजेपी विधायक चंद्रपाल कुशवाह ने भी किरण बेदी को बधाई देते हुए एक पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया है।

फेसबुक पर अन्य यूजर Ram Batra ने भी किरण बेदी को बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है, खुशखबरी किरण बेदी होंगी जम्मू-कश्मीर की गर्वनर यानी 370 और 35(A) हटाने की दिशा में एक कदम। इनके इस पोस्ट को 4 हजार लोग लाइक और 6 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।

Created On :   17 Jun 2019 6:27 PM IST