- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- No Fake News: प्रधानमंत्री नरेंद्र...
No Fake News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में आई जान्हवी कपूर ?
![Janhvi kapoor tweet and promoting pm narendra modi viral fake news Janhvi kapoor tweet and promoting pm narendra modi viral fake news](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/04/janhvi-kapoor-tweet-and-promoting-pm-narendra-modi-viral-fake-news_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। धड़क फिल्म से डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ट्वीट में लिखा गया है कि, मैं राजनीति के बारे में ज्यादा नहीं जानती, लेकिन इतना पता है देश को मोदीजी की जरूरत है। बता दें कि ये ट्वीट जिस अकाउंट से किया गया है वह जान्हवी कपूर का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट का नहीं है।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/04/49489175_371402347025019_7316422727559395643_n.jpg)
दरअसल, जान्हवी कपूर का ट्विटर पर कोई अकाउंट नहीं है। जान्हवी का ऑफिशियल अकाउंट सिर्फ इंस्टाग्राम पर है। वायरल हो रहा ट्वीट गोविंद सरोज नाम से ट्विटर यूजर के अकाउंट से है। ट्वीट के वायरल होने के बाद गोविंद सरोज के अकाउंट को डिलीट कर दिया गया है।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/04/314.jpg)
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/04/49.jpg)
सोशल मीडिया पर इसका स्क्रीनशॉट काफी वायरल किया जा रहा है। फेसबुक पर इसे कैप्शन के साथ पोस्ट किया जा रहा है। श्रीदेवी की बेटी ने ट्वीट किया है कि देश को मोदीजी की जरूरत है। वो पहली बार वोट डालने जा रही है।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/04/133.jpg)
ट्विटर पर इस ट्वीट को 3,509 पर रीट्वीट किया गया है। वहीं ट्वीट पर 800 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/04/jahvi_1.jpg)
Created On :   22 April 2019 9:52 AM IST