- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: बिहार चुनाव प्रचार में...
Fake News: बिहार चुनाव प्रचार में तेजस्वी यादव ने लोगों को बांटा पैसा, जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

डिजिटल डेस्क। बिहार चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में RJD से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव लोगों को नोट बांटते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि, यह वीडियो बिहार चुनाव प्रचार की है।
किसने किया शेयर?
कई ट्विटर और फेसबुक यूजर ने भी यह वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया है।
चुनाव प्रचार में नोट बांटते हुए
— मनीषा मिश्रा टी,,ए,,एफ हिंदी में नाम लिखें (@Nisha2522) October 30, 2020
तेजस्वी यादव
क्या दिन आ गए
pic.twitter.com/roWajI9K1c
क्या है सच?
भास्कर हिंदी की टीम ने पड़ताल में पाया कि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो में तेजस्वी यादव मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। इसका मतलब है कि वीडियो कोरोना काल का ही है, यानी ज्यादा पुराना नहीं है। इंटरनेट पर सर्च करने पर हमें इस वीडियो से जुड़ी कोई खबर नहीं मिली। जिससे पुष्टि होती हो कि तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव प्रचार में लोगों को नोट बांटे हैं।
हमें तेजस्वी यादव के 31 जुलाई के ट्वीट में वायरल वीडियो से मिलता-जुलता एक वीडियो मिला। इस वीडियो में भी तेजस्वी लोगों को नोट बांटते दिख रहे हैं। यहां से हमें क्लू मिला कि वायरल वीडियो इसी साल बिहार में आई बाढ़ का हो सकता है। एक वेबसाइट की खबर के अनुसार पता चला कि, तेजस्वी यादव ने बाढ़ पीड़ितों के भोजन की व्यवस्था की थी। हमें एक और न्यूज वेबसाइट पर 31 जुलाई 2020 की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में वही वीडियो है जिसमें तेजस्वी लोगों को पैसे बांटते दिख रहे हैं। साफ है कि वायरल वीडियो का बिहार चुनाव से कोई संबंध नहीं है। 3 महीने पुराने वीडियो में तेजस्वी बाढ़ पीड़ितों को पैसे बांट रहे हैं।
मेरी नहीं जनता की सुनिए।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 31, 2020
बिहार के जलसंसाधन मंत्री बाढ़ नियंत्रण और जल संसाधन छोड़कर जेडीयू के लिए संसाधन उत्पन्न करते मिलेंगे। 4 महीनों के विपदा काल में आपदा प्रबंधन मंत्री को किसी ने देखा ही नहीं। 135 दिन से मुख्यमंत्री घर से बाहर नहीं निकले है।जनता त्राहिमाम है। pic.twitter.com/sTr7gKzR2u
निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है। वायरल वीडियो का बिहार चुनाव से कोई संबंध नहीं है। दरअसल यह वीडियो 3 महीने पुराना है, जिसमें तेजस्वी यादव बाढ़ पीड़ितों को पैसे बांट रहे हैं।
Created On :   31 Oct 2020 12:08 PM IST