- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: क्या Durex इंडिया ने...
Fake News: क्या Durex इंडिया ने उड़ाया दिल्ली पुलिस का मजाक ?

By - Bhaskar Hindi |12 Jan 2020 3:31 AM IST
Fake News: क्या Durex इंडिया ने उड़ाया दिल्ली पुलिस का मजाक ?
डिजिटल डेस्क। Durex इंडिया कंपनी के नाम से एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। फोटो में दिल्ली पुलिस का मजाक उड़ाया गया है। कैप्शन है, दिल्ली पुलिस से बेहतर सुरक्षा #shameonedelhipolice। ट्विटर पर इसे Sania Ahmad ने #Ded हैशटैग के साथ शेयर किया है।
इसे अन्य ट्विटर यूजर्स ने भी शेयर किया है।
क्या है सच?
दरअसल Durex इंडिया ने ऐसी कोई फोटो जारी नहीं किया है। कंपनी ने खुद इसका खंडन किया है। Durex इंडिया ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
निष्कर्ष: यह साफ है कि सोशल मीडिया पर शेयर हो रही फोटो किसी शरारती तत्वों की कारसतानी है।
Created On :   11 Jan 2020 4:25 PM IST
Next Story