- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- Fake News: लॉकडाउन के कारण भूख से...
Fake News: लॉकडाउन के कारण भूख से हुई रिक्शाचालक की मौत?

डिजिटल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू है, जिसके कारण लोगों को कई तरह की परेशानियां हो रही हैं। इस बीच फेसबुक पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें एक रिक्शाचलक रिक्शे से लटका हुआ दिख रहा है। दावा किया जा रहा है कि लॉकडाउन में भूख के कारण शख्स की मौत हो गई।
किसने किया शेयर?
फेसबुक पर तस्वीर को Ausaf Ahmad Farooqui ने शेयर किया है। इनके पोस्ट को 20 हजार लोग शेयर और 500 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
क्या है सच?
भास्कर हिंदी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल हो रही फोटो तीन साल पुरानी है। इसका नोवल कोरोना वायरस और लॉकडाउन से कोई संबंध नहीं है।
पड़ताल में हमें तस्वीर Steemit पर मिली। रितुपर्णा घोष ने यह फोटो सितंबर 2017 में अपलोड की थी। जिसके कैप्शन के मुताबिक रिक्शाचालक नशे की हालत में इस तरह सोया था।
निष्कर्ष: यह साफ है कि तस्वीर पुरानी है और रिक्शाचालक नशे में सोया हुआ था।
Created On :   6 May 2020 1:39 PM IST