- Home
- /
- फर्जी खबरें
- /
- No Fake News: राहुल गांधी हैं...
No Fake News: राहुल गांधी हैं शादीशुदा, नियाक और माइनक हैं बच्चों के नाम ?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया में इन दिनों राहुल गांधी के शादीशुदा होने का दावा किया जा रहा है। एक पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि विकीलीक्स ने खुलासा किया है कि राहुल गांधी की शादी कोलंबिया की महिला से हुई है। जो लंदन में रहती हैं।
वायरल हो रहे पोस्ट में कैप्शन में लिखा है, विकीलीक्स ने खुलासा किया है कि राउल विंची शादीशुदा है। इसके दो बच्चे हैं, जो लंदन में रहते है। इसकी बीबी कोलंबियन है। पहली संतान 14 साल का लड़का नियाक है और दूसरी संतान माइनक 10 साल की लड़की है। अविवाहित कहकर राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं।


इससे पहले भी राहुल गांधी और नतालिया की फोटो शेयर की गई थी। जिसमें दावा किया जा रहा था कि राहुल गांधी के साथ महिला पोर्न अभिनेत्री है।

नतालिया रामोस एक अभिनेत्री है। रामोस ने 15 सितंबर 2017 को इंस्टाग्राम पर राहुल गांधी के साथ फोटो शेयर की थी। दोनों की मुलाकात बर्गग्रेन इंस्टीट्यूट में हुए एक कार्यक्रम में हुई थी। उन्होंने इस तस्वीर को ट्विटर पर भी शेयर किया था।

विकीलीक्स की किसी भी लेख में कोई प्रांसगिक परिणाम नहीं मिला है। कोई मीडिया रिपोर्ट भी नहीं है, जिसमें राहुल गांधी के कोलंबिया महिला के साथ विवाह का जिक्र किया हो। इसके अलावा राहुल गांधी के तस्वीर में दिख रही महिला स्पेनिश-अमेरिकी अभिनेत्री नतालिया रामोस है।



सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को काफी वायरल किया जा रहा है।

Created On :   27 April 2019 8:59 AM IST