फैक्ट चेक: जन्माष्टमी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारकाधीश मंदिर जाने का दावा, रिवर्स सर्च में पता चली वीडियो की सच्चाई

जन्माष्टमी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारकाधीश मंदिर जाने का दावा, रिवर्स सर्च में पता चली वीडियो की सच्चाई
  • राहुल गांधी का 2 साल पुराना वीडियो वायरल
  • सिर पर फूलों की टोकरी लिए नजर आए नेता
  • जानें क्लिप की सच्चाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विपक्ष नेता अपने सिर पर फूलों से भरी टोकरी लिए मंदिर की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं। रहुल गांधी ने माथे पर तिलक भी लगाया हुआ है। उनके आस-पास दर्जनों लोगों को देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो शेयर कर यह दावा कर रहे हैं कि राहुल गांधी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिर गए थे। आपको बता दें कि, रिवर्स सर्च करने पर इस क्लिप के पीछे की सच्चाई पता चली।

क्यो हो रहा है वायरल?

राहुल गांधी के इस वीडियो को फेसबुक यूजर कैलाश कुमार ठाकुर ने शेयर किया और लिखा- है। भगवान राजनीति भी पता ना क्या क्या करा दे, राहुल गांधी जी श्री कृष्ण भगत देख अच्छा लगा शायद राहुल जी मथुरा में श्री कृष्ण मंदिर पक्ष में भी बोले ऊमीद जगी है।


यह भी पढ़े -विदेशी एक्ट्रेस के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की फोटो वायरल, रिवर्स सर्च में हुआ बड़ा खुलासा

क्या है वीडियो की सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स सर्च करने पर हमें आएनआई के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इसी तरह का एक वीडियो मिला। इस वीडियो को 26 फरवरी 2022 को अपलोड किया गया था। यहां से मिली जानकारी के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष गुजरात के दौरे पर गए थे। दौरे के दौरान उन्होंने द्वारका के द्वारकाधीश मंदिर में जाकर दर्शन भी किए थे।

थोड़ा और सर्च करने पर हमें कई न्यूज रिपोर्ट्स मिली जिसमें कांग्रेस नेता से जुड़े दावे के संबंध में खबर छपी थी। दैनिक जागरण के मुताबिक, वायरल किल्प साल 2022 की है। वेबसाइट पर 26 फरवरी 2022 को यह रिपोर्ट छपी थी। इस रिपोर्ट में प्रकाशित जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात गए हुए थे ताकि वह प्रचार-प्रसार कर सकें। इसी दौरान वह द्वारकाधीश मंदिर भगवान के दर्शन करने पहुंचे थे। इससे यह साफ होता है कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा फर्जी है। यह क्लिप इस साल के जन्माष्टमी की नहीं बल्कि साल 2022 की है।


यह भी पढ़े -ये बेहतरीन तीरंदाज ओलंपिक एथलीट नहीं बल्कि है K-POP स्टार, कहीं आप भी तो नहीं खा गए धोखा

Created On :   1 Sept 2024 10:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story