अपकमिंग फिल्म: शेर शिवा का छावा है वो! विक्की कौशल की फिल्म छावा का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, नया मोशन पोस्टर भी आया सामने
![शेर शिवा का छावा है वो! विक्की कौशल की फिल्म छावा का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, नया मोशन पोस्टर भी आया सामने शेर शिवा का छावा है वो! विक्की कौशल की फिल्म छावा का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, नया मोशन पोस्टर भी आया सामने](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/01/20/1396063-chhava.webp)
- विक्की कौशल की फिल्म छावा का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज
- नया मोशन पोस्टर भी आया सामने
डिजिटल डेस्क, मुंबई। विक्की कौशल बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। इन दिनों विक्की अपनी अपकमिंग फिल्म छावा को लेकर चर्चा में हैं जो 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। 'छावा' एक बायोपिक है जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे, छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। इस बात में तो कोई शक नहीं हैं कि, विक्की ने अब तक जितनी भी बोयपिक की है सभी में बेहतरीन काम किया है। एक्टर की फिल्म सैम बहादूर को भी लोगों का जमकर प्यार मिला। वहीं छावा के टीजर रिलीज के बाद से फैंस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फाइनली फिल्म का ट्रेलर रिलीज की डेट अनाउंस कर दी है।
विक्की कोशल ने शेयर किया मोशन पोस्टर
विक्की कौशल ने फिल्म छावा का नया मोशन पोस्टर रिलीज किया है जिसमें में अलग अलग लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं पेस्टर के कैप्शन में लिखा है- अग्नि भी वो, पानी भी वो, तूफ़ान भी वो, शेर शिवा का #छावा है वो! #छावाट्रेलर 22 जनवरी को आएगा! 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
बता दें कि एक्टर की लुक देखने के बाद फैंस ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, अब इस बात से पर्दा उठ गया है कि उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर किस दिन रिलीज होगा। पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि 16 जनवरी 1681 को छत्रपति संभाजी महाराज के राज्याभिषेक समारोह से एक महान विरासत की शुरुआत हुई। 344 साल के बाद हम उनके साहस और महिमा की कहानी बताने जा रहे हैं।
रश्मिका के साथ नजर आएंगे विक्की
'छावा' में विक्की कौशल छत्रपति शिवाजी महाराज के बड़े बेटे संभाजी महाराज का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल की जोड़ी पहली बार दिखाई देगी। रश्मिका फिल्म में संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई भोंसले की भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़े -करणवीर मेहरा ने जीती बिग बॉस सीजन 18 की ट्रॉफी, विवियन डीसेना रहे रनर अप
Created On :   20 Jan 2025 3:00 PM IST