छावा पायरेसी केस: 1800 से ज्यादा डिजिटल लिंक्स पर लीक हुई विक्की कौशल की फिल्म छावा, पुलिस ने किया केस दर्ज, जाने पूरा मामला

- डिजिटल लिंक्स पर लीक हुई फिल्म छावा
- पुलिस ने किया केस दर्ज
- जाने क्या है पूरा मामला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। विक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। वहीं 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में कमाई कर रही है। जहां एक तरफ फैंस ने फिल्म को जमकर प्यार देकर फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बना दिया। वहीं दूसरी तरफ फिल्म में औरंजेब के किरदार को लेकर भी जमकर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच खबर आई है कि फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है। छावा को 1,818 डिजिटल लिंक पर अवैध सर्कुलेशन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस केस दर्ज
फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर आने की तैयारी कर रही है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म पहले ही ओनलाइन लीक हो चुकी है। जोकि मेकर्स के लिए अच्छी खबर नही है। इस से फिल्म को काफी नुकसान हो सकता है। खबरों के मुताबिक ''शिकायतकर्ता ने बताया कि पूरे भारत में रिलीज हुई फिल्म छावा के पायरेटेड वर्जन को 1,818 इंटरनेट लिंक पर अवैध तरीके से डिस्ट्रीब्यूट किया गया। इससे कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन हुआ। इससे थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन प्रभावित हुआ।"
साउथ साइबर पुलिस स्टेशन में सीआर नंबर 23/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316 (2) और 308 (3), कॉपीराइट अधिनियम की धारा 51, 63 और 65 ए, सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 (संशोधन 2023) की धारा 6 एए और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 43 और 66 के तहत केस दर्ज किया गया। मामले की जांच आगे चल रही है। साइबर पुलिस इन लिंक्स के आईपी एड्रेस ट्रैक कर रही है।"
उपन्यास पर आधारित है फिल्म
'छावा' एक हिंदी ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है। यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई। यह शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास पर आधारित है और मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक संभाजी महाराज की कहानी को बयां करती है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। वहीं, दिनेश विजन ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया है। विक्की कौशल के अलावा इसमें रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी अहम किरदारों में हैं।
Created On :   21 March 2025 10:49 AM IST