फिल्म कलेक्शन: सिनेमाघरों में धमाल मचा रही विक्की कौशल की फिल्म छावा, दो दिन में 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

- धमाल मचा रही विक्की कौशल की फिल्म छावा
- दो दिन में 60 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बेस्ड मच अवेटेड फिल्म छावा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अपनी रिलीज के पहले दिन विक्की कौशल की इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था वहीं अब दूसरे दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी है। फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई की है। वहीं छावा ने दो दिन में इंडिया में ही 50 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा क्रॉस कर लिया है जबकि स्काई फोर्स ने 3 दिन में 50 करोड़ का बिजनेस किया था। कलेक्शन को देखते हुए ये कहा जा सकता है कि विक्की कौशल की फिल्म इस साल की पहली सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है।
फिल्म कलेक्शन
खबरों के मुताबिक, छावा ने दूसरे दिन 36.5 करोड़ की कमाई की है फिल्म ने दो दिन में ही 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म के दूसरे दिन के ऑफिशियल आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। पर फिल्म अगर दूसरे दिन 36.5 करोड़ कमाती है तो फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 67.5 करोड़ हो गया है। अब देखना होगी की फिल्म संडे को कितना कलेक्शन करती है।
फिल्म कास्ट
'छावा' एक बायोपिक है जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे, छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। छावा में विक्की कौशल छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के रोल प्ले कर रहे हैं। रश्मिका मंदाना ने संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय खन्ना औरंगजेब के रोल में नजर आएं। इसके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी हैं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी छावा एक पीरियड ड्रामा है।
Created On :   16 Feb 2025 10:39 AM IST