फिल्म कलेक्शन: विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने वर्ल्डवाइड बनाया नया रिकॉर्ड, इतने करोड़ कमाकर रजनीकांत को भी छोड़ा पीछे

- फिल्म 'छावा' ने वर्ल्डवाइड बनाया नया रिकॉर्ड
- इतने करोड़ कमाकर रजनीकांत को भी छोड़ा पीछे
डिजिटल डेस्क, मुंबई। विक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म पिछले वीकेंड पर ही 500 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है और अभी भी इसकी कमाई का सिलसिला जारी है। छावा के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों ने सभी को हैरान कर दिया है। रिलीज के 1 महीने बाद भी फिल्म हर रोज करोड़ों कमा रही है ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनिया भर में विक्की कौशल का जादू बरकरार है। इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं। वहीं फिल्म ने अब को साउथ सुपरस्टार रजनीकांत का रिकर्ड भी ब्रेक कर दिया है। चलिए जानते है अब कर फिल्म कितना कलेक्शन कर चुकी है।
फिल्म कलेक्शन
'छावा' ने अब वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 750 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। खबरों के मुताबिक 30 दिनों की कमाई के साथ विक्की कौशल की फिल्म ने कुल 750.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। वहीं 31वें दिन फिल्म ने भारत में 8 करोड़ रुपए कमाए और अगर इस कलेक्शन को जोड़ दिया जाए तो 'छावा' का कुल कलेक्शन 758.5 करोड़ हो जाता है।
तोड़ा रजनीकांत का रिकॉर्ड
विक्की कौशल ने 'छावा' के महीने भर के शानदार कलेक्शन के साथ रजनीकांत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साउथ सुपरस्टार के खाते में वर्ल्डवाइड 10वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड था। रजनीकांत की 2018 में रिलीज हुई फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 744.78 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। हालांकि अब 758.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ 'छावा' ने ये आंकड़ा पार कर लिया है और अब ये वर्ल्डवाइड 10वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है।
Created On : 17 March 2025 5:25 AM