Manoj Kumar Funeral: पद्मश्री मनोज कुमार पंचतत्व में हुए विलीन बेटे कुणाल गोस्वामी ने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में उमड़ा बॉलीवुड

पद्मश्री मनोज कुमार पंचतत्व में हुए विलीन बेटे कुणाल गोस्वामी ने दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में उमड़ा बॉलीवुड
  • दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार पंचतत्व में हुए विलीन
  • बेटे कुणाल गोस्वामी ने दी मुखाग्नि
  • अंतिम संस्कार में उमड़ा बॉलीवुड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मनोज कुमार का शुक्रवार की सुबह 87 साल की उम्र में निधन हो गया था। जिसके बाद पूरे फिल्म जगत समेत देश में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनके पार्थिव शरीर को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जहां पर अभिनेता करीबी लोग उनके दर्शन के लिए पहुंचे। मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर राजकीय सम्मान दिया गया। वहीं अब पवन हंस श्मशान घाट जुहू में दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। बेटे कुणाल गोस्वामी ने अभिनेता को मुखाग्नि दी है। बता दें कि, मनोज कुमार के अंतिम दर्शन के लिए सलीम खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक तामाम सितारे पहुंचे।

बेटे अरबाज खान संग शमशान घाट पहुंचे सलीम खान

सलमान खान के पिता सलीम खान भी अपने बेटे और अभिनेता अरबाज खान के साथ ममनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुहू के श्मशान घाट पर पहुंचे हैं।

मनोज कुमार के निधन पर बोले अनु मलिक

भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर संगीतकार-गायक अनु मलिक ने कहा, "...उन्होंने जो भी फिल्में बनाई हैं, समाज और देश के हित के लिए बनाई हैं और ऐसे लोग इस दुनिया में बार-बार नहीं आते हैं। हमें मनोज कुमार साहब की फिल्मों, उनके गानों, उनके निर्देशन से प्रेरणा लेनी चाहिए... मैं बहुत भावुक हूं, हर किसी की तरह, पूरा देश बहुत भावुक है कि एक कलाकार चला गया जो कभी इस दुनिया में वापस नहीं आ सकता..."

अमिताभ बच्चन भी बेटे अभिषेक संग शमशान घाट पहुंचे

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने बेटे और अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ दिवंगत एक्टर मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुहू के श्मशान घाट पर पहुंचे हैं।

राजपाल यादव ने दी श्रद्धांजलि

दोस्त के निधन पर प्रेम चोपड़ा ने कही ये बात

शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर की मनोज कुमार के साथ अपनी तस्वीरें

दिग्गज एक्टर मनोज कुमार के निधन पर शत्रुघ्न सिन्हा ने भी एक्स पर पोस्ट कर दुख व्यक्त किया है। एक्टर ने मनोज कुमार के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही, उनके साथ अपनी फिल्मों शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम, रोटी कपड़ा और मकान, क्रांति, शोर और शिरडी के साईं बाबा जैसी फिल्मों के बारे में भी लिखा है।

Created On :   5 April 2025 1:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story