फिल्म कलेक्शन: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म स्त्री 2 का दबदबा जारी, फिल्म खेल-खेल में ने पकड़ी रफ्तार! जानें कितनी हुई वेदा की कमाई

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म स्त्री 2 का दबदबा जारी, फिल्म खेल-खेल में ने पकड़ी रफ्तार! जानें कितनी हुई वेदा की कमाई
  • बॉक्स ऑफिस पर फिल्म स्त्री 2 का दबदबा जारी
  • फिल्म खेल-खेल में ने पकड़ी रफ्तार!
  • जानें कितनी हुई वेदा की कमाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर कुछ बड़े स्टार्स की फिल्मों का महाक्लैश हुआ। तीन मोस्ट अवेटेड फिल्में 'स्त्री 2', 'वेदा' और 'खेल खेल में' 15 अगस्त को स्क्रीन पर एक साथ रिलीज हुई। वहीं संजय दत्त की फिल्म डबल स्मार्ट भी इसी दिन रिलीज हुई। वहीं रिलीज के पहले दिन से राजकुमार और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री 2 शानदार कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अन्य फिल्मों की कमाई की बात करें तो सभी का हालत खस्ता चल रही है। अक्षय कुमार की कॉमेडी का जादू इस बार नहीं चल सका है। उनकी फिल्म खेल खेल में टिकट खिड़की पर फ्लॉप हो चुकी है। जॉन अब्राहम की वेदा भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है।

स्त्री 2

श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 का जलवा रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस लगातार कायम है। लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। जहां एक ओर सरकटे का आतंक दर्शकों को डरा रहा है। वहीं, फिल्म के सवांद हंसने पर भी मजबूर कर रहे हैं। 13वें दिन भी इस फिल्म मजबूत पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार नजर आई। मंगलवार को फिल्म ने 11 करोड़ 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 414.55 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़े -उस्ताद विलायत खान जिन्होंने दो बार ठुकराया पद्म विभूषण,

खेल खेल में

अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में का खेल अब खत्म होता दिख रहा है। फिल्म की अब तक की कमाई बेहद निराशाजनक रही है। फिल्म में कई सितारों की मौजूदगी और कॉमेडी शैली होने के बावजूद यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना सकी। 13वें दिन इस फिल्म ने महज 80 लाख रुपये का बिजनेस किया। फिल्म की कुल कमाई अब 24.8 करोड़ रुपये हो गई है।

यह भी पढ़े -सायरा बानो ने 'फिल्मिस्तान' स्टूडियो में जन्माष्टमी की 'जादुई' रात का किस्सा शेयर किया

वेदा

स्त्री 2 के तूफान का असर वेदा पर भी पड़ा है। जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ और तमन्ना भाटिया अभिनीत इस फिल्म का अब तक का कारोबार अच्छा नहीं रहा है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 13वें दिन 29 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 19.99 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़े -'घुड़सवारी और स्कूबा डाइविंग' मेरे पसंदीदा शौक रविरा भारद्वाज

Created On :   28 Aug 2024 5:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story