सूफी सिंगर बिस्मिल वेडिंग: मलाइका अरोड़ा के लिए सिंगर मीका सिंह ने घुटनों पर बैठकर गाया गाना, एक्ट्रेस ने लगाए जमकर ठुमके, वीडियो वायरल

मलाइका अरोड़ा के लिए सिंगर मीका सिंह ने घुटनों पर बैठकर गाया गाना, एक्ट्रेस ने लगाए जमकर ठुमके, वीडियो वायरल
  • मलाइका के लिए मीका सिंह ने घुटनों पर बैठकर गाया गाना
  • एक्ट्रेस ने लगाए जमकर ठुमके
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की खूबसूरती और उनके डांस परफॉर्मेंस का हर कोई दिवाना है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के कई पॉपुलर गानों पर बेहतरीन डांस किया है। हाल ही में उन्होंने सूफी सिंगर बिस्मिल की शादी में परफॉर्मेंस दी थी। उनके कई डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने गाने मुन्नी बदनाम हुई, आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए और छैया छैया गाने पर डांस किया। हालांकि, मलाइका को कुछ परफॉर्मेंस के लिए ट्रोल भी किया जा रहा है। क्योंकि कुछ वीडियोज में मलाइका का डांस टू द प्वॉइंट नजर नहीं आया। इस दौरान का उनका एक वीडियो सिंगर मीका सिंह के साथ भी वायरल हो रहा है जिसमें मीका उनके लिए घुटने पर बैठ कर गाना गाते नजर आ रहे हैं।

मीका सिंह के गाने पर नाचीं मलाइका

हालांकि, इन सब के बीच में मलाइका का एक मीका सिंह के साथ वीडियो सामने आया है इसमें वो रेड कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने मैचिंग बूट्स भी पहने हुए हैं। मलाइका ने हाई पोनी और मिनिमल मेकअप से लुक कंप्लीट किया। इस वेडिंग पार्टी में मीका सिंह भी थे। मीका सिंह ने सिंगिंग से जादू बिखेरा। वो मलाइका अरोड़ा के सामने घुटनों पर बैठकर छैया छैया गाना गाते दिखे। मलाइका अरोड़ा ने भी उनकी सिंगिंग पर खूब ठुमके लगाए। वहां मौजूद लोगों ने इस डांसिंग और सिंगिंग की जोड़ी को काफी पसंद किया।

मलाइका वर्फ फ्रांट

मलाइका के काम की बात करें तो एक्ट्रेस को इन दिनों रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेज सुपर डांसर में देखा जा रहा है। इस शो में वो जज हैं। उनके साथ रेमो डीसूजा और गीता मां भी जज हैं। हाल ही में मलाइका ने 4 कोरियोग्राफर के साथ स्टेज पर डांस से आग लगा दी थी। अब शो में एक्ट्रेस हिना खान भी नजर आने वाली हैं। हिना खान शो में अपनी स्ट्रगल जर्नी का एक्सपीरियंस शेयर करेंगी।

Created On :   9 Jan 2025 12:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story